{"_id":"69db702191129c22de0fd60b","slug":"video-solan-health-minister-dhani-ram-shandil-listens-to-grievances-in-chail-panchayat-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने चायल पंचायत में सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने चायल पंचायत में सुनी समस्याएं
Ankesh Dogra
Updated Sun, 12 Apr 2026 03:42 PM IST
Link Copied
ग्राम पंचायत चायल में जन समस्याओं को सुनने के लिए स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने एक विशेष बैठक का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। बैठक में सड़कों की खराब स्थिति, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और बिजली से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई गईं। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में चिकित्सकों की कमी, दवाइयों की उपलब्धता तथा एम्बुलेंस सुविधा को लेकर भी अपनी चिंताएं व्यक्त की। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर उपमण्डलधिकारी कंडाघाट गोपाल चंद शर्मा, खंड विकास अधिकारी ओपी शर्मा, बीएम ओ सायरी अजय सिंह लोक निर्माण विभाग के साहयक अभियंता अजय शर्मा, सुरेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।