{"_id":"6a71a4f25505f1ced40daf59","slug":"video-solan-mall-road-scooty-hit-woman-injured-traffic-jam-news-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan News: मालरोड पर तेज रफ्तार स्कूटी ने महिला को मारी टक्कर, सड़क पर गिरी घायल; अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मालरोड पर तेज रफ्तार स्कूटी ने महिला को मारी टक्कर, सड़क पर गिरी घायल; अस्पताल में कराया भर्ती
Ankesh Dogra
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:08 PM IST
Link Copied
शहर के व्यस्त मालरोड पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार स्कूटी चालक की लापरवाही एक महिला पर भारी पड़ गई। स्कूल बसों की आवाजाही के बीच हुए इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायल महिला को ऑटो के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालरोड पर उस समय एक निजी स्कूल की बस खड़ी थी। इसी दौरान महिला बस के आगे से सड़क पार करने लगी। तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक स्कूटी चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत महिला की मदद की और उसे अस्पताल भेजा। हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मालरोड पर निजी स्कूलों की बसों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार दोपहिया वाहन चालक जल्दबाजी में गलत दिशा से वाहन निकालने की कोशिश करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल समय के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।
नागरिकों का कहना है कि यदि मालरोड पर ट्रैफिक प्रबंधन को प्रभावी नहीं बनाया गया तो भविष्य में भी इस तरह के हादसे हो सकते हैं। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।