{"_id":"693d143bd3201065840b838e","slug":"video-bangana-players-selected-for-the-33rd-sub-junior-national-throwball-championship-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बंगाणा: 33वीं सब जूनियर नेशनल थ्रो बॉल चैंपियनशिप के लिए किया खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाणा: 33वीं सब जूनियर नेशनल थ्रो बॉल चैंपियनशिप के लिए किया खिलाड़ियों का चयन
थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान और थ्रो बॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सौजन्य से 33वीं सब जूनियर थ्रो बॉल नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम के चयन के लिए शनिवार को बंगाणा में ट्रायल आयोजित किए गए। इस अवसर पर थ्रो बॉल एसोसिएशन ऊना की महासचिव सीमा शर्मा, हिमाचल थ्रोबॉल चैरिटेबल ट्रस्ट के नरेश शर्मा, थ्रो बॉल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के सचिव सुशील धीमान, नीना कुमारी, ममता, सुमित शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। थ्रो बॉल टेक्निकल कमेटी के अध्यक्ष यशवीर राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों के खिलाड़ियों का ट्रायल बंगाणा में किया गया, जबकि सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों के खिलाड़ियों का ट्रायल सोलन जिला के धुधन में संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।