{"_id":"6a7f022751a0d5dadf026265","slug":"video-bike-borne-men-flee-after-snatching-gold-chains-from-women-at-gunpoint-on-the-baduhi-talmehda-road-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बडूही-तलमेहड़ा सड़क पर पिस्तौल दिखाकर महिलाओं से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बडूही-तलमेहड़ा सड़क पर पिस्तौल दिखाकर महिलाओं से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार फरार
पुलिस चौकी जोल के तहत बडूही-तलमेहड़ा सड़क मार्ग पर नीलकंठ महादेव के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर कार सवार महिलाओं से सोने की चेन छीन ली। वारदात के बाद आरोपी बिना नंबर की बाइक पर बडूही की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जोल पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवारों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार कार में एक युवती, दो महिलाएं और बच्चे सवार थे। रास्ते में बाइक सवार आरोपियों ने कार का टायर पंचर होने का इशारा करते हुए उन्हें रोक लिया। जैसे ही कार सवारों ने शीशा नीचे किया, आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर महिलाओं के गले से सोने की चेन लूट ली। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर बडूही की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ितों के बयान दर्ज किए। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बिना नंबर की बाइक होने के कारण पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।