{"_id":"69a2d145196e91b17702cb25","slug":"video-blood-donation-camp-eye-check-up-camp-organised-in-raipur-sahoda-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायपुर सहोडा में रक्तदान शिविर का आयोजन, नेत्र जांच शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर सहोडा में रक्तदान शिविर का आयोजन, नेत्र जांच शिविर आयोजित
देवभूमि फाउंडेशन तथा भानु चारिटेबल ट्रस्ट से आई चिकित्सकों की टीम ने लोगों के नेत्रों की जांच की और उन्हें दवाइयां उपलब्ध करवाईं। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक युवा युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। युवा समाज सेवी तेजपाल तेजू के अनुसार लोगों की इस तरह सेवा करने से उन्हें उन्हें आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि बहुत से बुजुर्ग लोग ऐसे हैं जो अपने नेत्रों की जांच तक करवाने अस्पताल नहीं जा सकते, उनके लिए हमने डॉक्टरों की टीम को यहां बुलाकर उन्हें एक छोटी सी सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है। जिन लोगों ने रक्तदान करके इस शिविर में अपना सहयोग दिया है वह पुण्य के भागी हैं, क्योंकि उनके दिये इस रक्त से न जाने कितने लोगों का जीवन बच सकता है। भानु चैरिटेबल ट्रस्ट से डॉक्टर कुसुम भानु ने बताया कि 4:00 बजे तक करीब 400 मरीजों की आंखों की जांच की गई जिन में ज्यादातर मरीजों में सफेद मोतिया, पर्दे की समस्या तथा चश्मे के नंबर की समस्या की काफी मरीज देखने को मिले हैं। इस तरह के कैम्प आयोजित होने से लोगों में जागरुकता बढ़ती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।