{"_id":"6a4a1d548608c1b3cb068801","slug":"video-chintpurni-templelavish-love-bhajan-sandhya-2026-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: चिंतपूर्णी दरबार पहुंचे भजन गायक लविश लव, भजन संध्या में भक्तिमय प्रस्तुति से गूंजा मंदिर परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: चिंतपूर्णी दरबार पहुंचे भजन गायक लविश लव, भजन संध्या में भक्तिमय प्रस्तुति से गूंजा मंदिर परिसर
Ankesh Dogra
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:31 PM IST
Link Copied
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में प्रसिद्ध भजन गायक लविश लव ने पहुंचकर माता रानी के चरणों में माथा टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर पहुंचने पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के बाद मंदिर हाल में आयोजित भजन संध्या में उन्होंने माता रानी की सुंदर भेंटें प्रस्तुत कीं।
लविश लव के मधुर भजनों और भक्तिमय प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों और भजनों से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं ने भी भजन संध्या का आनंद लिया और भाव-विभोर होकर माता रानी के जयकारे लगाए। लविश लव ने कहा कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में आकर उन्हें हमेशा आध्यात्मिक शांति और नई ऊर्जा मिलती है।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि माता रानी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। इस अवसर पर मौजूद श्रद्धालुओं ने उनकी प्रस्तुति की सराहना की और ऐसे धार्मिक आयोजनों को आस्था और संस्कृति को बढ़ावा देने वाला बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।