बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   press club haroli kargil vijay diwas shaheed families honoured una news

Una News: प्रेस क्लब हरोली ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीद परिवारों का सम्मान, एसपी सचिन हीरेमठ बोले- वीरों का बलिदान अमर

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 04:43 PM IST
press club haroli kargil vijay diwas shaheed families honoured una news
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर प्रेस क्लब हरोली ने टाहलीवाल स्थित प्रेस क्लब भवन में श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा शहीद परिवारों को सम्मानित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हीरेमठ ने की। इस दौरान कारगिल के शहीद सैनिकों के परिजनों को शॉल, हिमाचली टोपी, स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के दौरान घायल हुए ब्यास देव का भी विशेष सम्मान किया गया। अपने संबोधन में एसपी सचिन हीरेमठ ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों का त्याग हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजनों का साहस और धैर्य भी उतना ही सम्माननीय है। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति के मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। समारोह के दौरान एसपी सचिन हीरेमठ ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर करीब 100 पौधों का वितरण किया गया और सभी से पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की गई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं हिमोत्कर्ष के प्रदेश अध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने कहा कि कारगिल के अमर शहीदों का बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। वहीं टाहलीवाल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल ने कहा कि समाज का प्रत्येक वर्ग शहीद परिवारों के सम्मान और सहयोग के लिए आगे आए। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर शहीद जोगिंदर सिंह, शहीद परमवीर सिंह, शहीद संजीव कुमार, शहीद हरमेश सिंह, शहीद बुट्टा राम और शहीद कुलिंद्र सिंह के परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष निरंजना राणा, प्रेस क्लब हरोली के मुख्य संरक्षक दिनेश गौतम, अध्यक्ष नारायण प्रभाकर, महासचिव नवीन महेश सहित अनेक गणमान्य नागरिक, पत्रकार और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की जीत- हुड्डा

फतेहाबाद में वूमेन चैरिटी क्लब की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन

26 Jul 2026

भोले की राह में कंकर-पत्थर का व्यवधान, श्रद्धालुओं की राह नहीं आसान

26 Jul 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल से बिजली संकट, मोगा में 12 घंटे से अंधेरा

Lahaul Landslide Video: विदेशी पर्यटक के कैमरे में कैद हुई कडू नाला की खौफनाक तबाही, सामने आया हादसे का वीडियो

26 Jul 2026
विज्ञापन

Hamirpur News: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं और लोकतंत्र की जीत, कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में सेना के शौर्य को किया नमन, VIDEO

26 Jul 2026
विज्ञापन

लखनऊ में गोमती नगर में पर्वतीय महापरिषद ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर कैंडिल मार्च निकाला

26 Jul 2026

Patna: नीट विरोध प्रदर्शन के बाद तेज प्रताप यादव पर शिकंजा, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

26 Jul 2026

लखनऊ के विकासनगर में घर के स्टोर रूम में लगी आग, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू

26 Jul 2026

Shimla Protest: पंजाब में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में शिमला में प्रदर्शन, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

26 Jul 2026

शहीद लेफ्टिनेंट गौतम गुरुंग की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

26 Jul 2026

मुठभेड़ में गौवध से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, VIDEO

26 Jul 2026

लखनऊ में पहली मंजिल पर बने कमरे में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

26 Jul 2026

राजस्थान में मानसून फिर लेगा रफ्तार, मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी

26 Jul 2026

मोगा में कांग्रेस का विजय मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया ‘छात्रों की जीत’

कानपुर में एनएचएआई की कार्रवाई, जीटी रोड हाईवे के अरौल अंडरपास में भरा गंदा पानी साफ

26 Jul 2026

Nuh: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, विधायक बोले- छात्रों और युवाओं के संघर्ष की जीत

26 Jul 2026

कानपुर में बारिश से खुली नगर निगम के दावों की पोल, सड़कों पर जलभराव और खुले गड्ढों में फंसे वाहन

26 Jul 2026

चित्रकूट में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, 50 हजार का इनामी पैर में गोली लगने से घायल

26 Jul 2026

Kargil Vijay Diwas 2026: ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर बोले- कारगिल युद्ध लड़ना मेरे लिए गर्व, आज भी याद है हर पल

26 Jul 2026

यमुनानगर में CM नायब सैनी ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी

26 Jul 2026

बहराइच में रुपईडीहा के बजाजा मार्केट में विद्युत पोल में लगी आग, लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

26 Jul 2026

MP: कॉल डिटेल से खुला हत्या का राज, आरोपियों ने 40 किलो का पत्थर बांधकर कुएं में फेंका था शव; चार गिरफ्तार

26 Jul 2026

Rajasthan: हर गांव होगा समृद्ध! CM भजनलाल शर्मा ने बताया विकास का नया विजन

26 Jul 2026

MP: छिंदवाड़ा में सड़क नहीं तो पढ़ाई नहीं! कीचड़ भरे रास्ते से परेशान छात्राओं ने किया चक्काजाम

26 Jul 2026

Ujjain: भांग, सूर्य, चंद्रमा और बेलपत्र से सजे बाबा श्री महाकाल, भस्म आरती में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन

26 Jul 2026

छात्रों के आंदोलन के चलते शहर में कई जगह किया गया रूट डायवर्जन

26 Jul 2026

विज्ञान परिषद प्रयाग की ओर से स्पेक्ट्रोस्कोपी के नए आयाम विषय पर व्याख्यान

26 Jul 2026

बारिश के दौरान सिविल लाइंस में जारी रहा छात्रों का धरना

26 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed