{"_id":"6a65ea4c276bc0fc3c0fc02e","slug":"video-chintpurni-temple-sunday-devotees-rush-long-queues-una-news-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chintpurni Temple: रविवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए 2 घंटे तक इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chintpurni Temple: रविवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए 2 घंटे तक इंतजार
Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 04:36 PM IST
Link Copied
विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो देर शाम तक जारी रहीं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल और अन्य राज्यों से हजारों श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने पहुंचे।
रविवार होने और सावन माह के चलते मंदिर में सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन के लिए करीब डेढ़ से दो घंटे तक कतारों में इंतजार करना पड़ा।
भीड़ अधिक होने और समय की कमी के कारण कुछ श्रद्धालु बिना दर्शन किए ही वापस लौट गए। हालांकि अधिकांश श्रद्धालुओं ने धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार किया और माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर और दर्शन मार्ग पर पुलिस, होमगार्ड और मंदिर कर्मचारियों की तैनाती रही। भीड़ के बावजूद दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही और किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी।
प्रशासन लगातार श्रद्धालुओं को निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक करता रहा।
पूरे दिन मंदिर परिसर "जय माता दी" के जयकारों से भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की कि दर्शन के दौरान धैर्य बनाए रखें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।