{"_id":"6a65eb3f1b9aa270060b2170","slug":"video-chintpurni-dharamshal-mahanta-pradhan-suresh-kumari-joins-congress-una-news-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी में पंचायत प्रधान समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक बबलू ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी में पंचायत प्रधान समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक बबलू ने किया स्वागत
Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 04:40 PM IST
Link Copied
ऊना जिले के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को उस समय राजनीतिक मजबूती मिली, जब ग्राम पंचायत धर्मशाल महंता की प्रधान सुरेश कुमारी सहित करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों ने विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा।
कांग्रेस में शामिल होने वालों में सुरेश कुमारी, वंदना कुमारी, रानी देवी, विशाखा, रिया, मनंत, निर्मला, पल्लवी, रीना, साक्षी, विशम्बरी, रीमा देवी, उर्मिला, रजनी, सर्वजीत पुरी, निखिल शर्मा, हेमराज, यशपाल संधू, गुरमीत और लतेश कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस अवसर पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा और क्षेत्र के विकास के लिए सभी को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा।
कांग्रेस में शामिल हुए परिवारों ने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा और जनहित की नीतियों में विश्वास रखते हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ पार्टी के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।