सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   VIDEO : Deputy Commissioner Una reviewed the Safe Motherhood Assurance Program

VIDEO : उपायुक्त ऊना ने की सुरक्षित मातृत्व आश्वासन कार्यक्रम की समीक्षा

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Tue, 25 Mar 2025 07:29 PM IST
VIDEO : Deputy Commissioner Una reviewed the Safe Motherhood Assurance Program
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मंगलवार को अपने चैम्बर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे सुरक्षित मातृत्व आश्वासन कार्यक्रम (सुमन) की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बताया कि बैठक का मकसद मातृ एवं नवजात शिशु मृत्यु दर को शून्य करने की दिशा में प्रगति की समीक्षा करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना है। इस दौरान उपायुक्त ने मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहुँच सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए ताकि उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक मातृत्व सेवाएं मिल सकें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि जिले में सुमन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 59 स्वास्थ्य उपकेंद्र, 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 5 सिविल अस्पताल अधिसूचित किए गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि जिला में अब तक 7,317 गर्भवती महिलाओं की एंटीनेटल केयर (एएनसी) जांच पूरी की जा चुकी है। जिले में 4 एएनसी जांच का लक्ष्य 86.1 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान का लक्ष्य 7.1 प्रतिशत तक पूरा किया गया है। पंजीकृत गर्भवती महिलाओं में प्रसव दर 96.4 प्रतिशत तक पहुँच गई है, जो संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि जिले में पिछले वर्ष की तुलना में मातृ मृत्यु दर में कमी दर्ज की गई है जोकि सुरक्षित मातृत्व सेवाओं में सुधार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को शून्य करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए ग्राम स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता समितियाँ (वीएचएसएनसी) और ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में 76.2 प्रतिशत वीएचएसएनसी और वीएचएनडी सफलतापूर्वक आयोजित किए जा रहे हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में सुधार हुआ है। डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर वीएचएसएनसी और वीएचएनडी की पहुंच को शत-प्रतिशत करने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है ताकि ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुलभ बनाया जा सके। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस नरिंदर कुमार, शिशु विशेषज्ञ डॉ आशना शर्मा, बीएमओ हरोली डॉ पुष्पेंद्र राणा, बीएमओ बसदेहड़ा डॉ रामपाल, बीएमओ अंब राजीव गर्ग, बीएमओ गगरेट पंकज पराशर, जिला कार्यक्रम अधिकारी मातृ स्वास्थ्य डॉ अंकित चौधरी तथा सलाहकार डॉ प्रिया शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : अलीगढ़ में धनीपुर मंडी के पास दो पहिया वाहन के सामने आया सांड, एक मौत, परिवार में छाया मातम

25 Mar 2025

VIDEO : अलीगढ़ में हुई खाटू श्याम भजन संध्या, भजन गायक नंद किशोर नंदू भैया के भजनों पर झूमें भक्त

25 Mar 2025

VIDEO : दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, रणदीप सुरजेवाला भी पहुंचे

25 Mar 2025

VIDEO : रायगढ़ में दो नाबालिग लड़कियों की लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटा प्रशासन

25 Mar 2025

VIDEO : अनशन के दौरान लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

25 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद निवासी को समाधान शिविर में भी नही मिला न्याय, कल धरना लगाने की चेतावनी

25 Mar 2025

VIDEO : यूपी में 8 साल में क्या-क्या बदला? पर्यटन मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां

25 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : धर्मशाला पुलिस स्टेशन के बाहर टिपर की टक्कर से टूटी पेड़ की टहनी, बाल-बाल बची बस

25 Mar 2025

VIDEO : कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल को कैबिनेट मंत्री बनाने की स्थानीय लोगों ने की मांग

25 Mar 2025

VIDEO : हमीरपुर में एक्सिस बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ कर चोरी का प्रयास, कैश निकालने में सफल नहीं हो सका आरोपी

25 Mar 2025

VIDEO : बरेली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने लाभार्थियों को बांटे चेक

25 Mar 2025

VIDEO : कुल्लू में सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को एचआरटीसी बस ने कुचला, मौत

25 Mar 2025

VIDEO : हरिद्वार में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई

25 Mar 2025

VIDEO : गाजियाबाद जिला प्रशासन ने किया प्रदर्शनी का आयोजन, सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति के आठ वर्ष पूरे

25 Mar 2025

VIDEO : ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव में अमर उजाला संवाद, लोग बोले- नहीं होती है सफाई, निकलना हो रहा मुश्किल

25 Mar 2025

VIDEO : दिल्ली के जंतर-मंतर पर सफाई कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन

25 Mar 2025

VIDEO : सेक्टर अल्फा -1 में पानी सप्लाई की लाइन हुई लीकेज, टैंकर से पानी भरने के लिए लगी लोगों की लाइन

25 Mar 2025

VIDEO : Baghpat: पांची चौराहे पर सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत

25 Mar 2025

VIDEO : शाहजहांपुर की गर्रा नदी में डूबे तीन बच्चे, 20 घंटे बाद एक का शव बरामद, दो की तलाश

25 Mar 2025

VIDEO : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अलीगढ़ प्रवास के लिए केशव सेवा धाम में चल रही तैयारियां

25 Mar 2025

VIDEO : चिलचिलाती धूप में आधार सेवा केंद्र पर लगी लंबी लाइन

25 Mar 2025

VIDEO : कबूतर समझकर डाल रहा था दाना, फुफकार सुन भाग खड़ा हुआ मकान मालिक, देखें

25 Mar 2025

VIDEO : पंचकूला में नवचयनित मेयर, नगर पालिका-परिषद चेयरमैन और सदस्यों ने ली शपथ

25 Mar 2025

VIDEO : बरेली में इश्क की खातिर युवती ने बदला धर्म, आश्रम में प्रेमी संग लिए सात फेरे

25 Mar 2025

VIDEO : डिप्टी सीएम ने भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर काशीवासियों को दी बधाई

25 Mar 2025

VIDEO : अलीगढ़ नगर निगम के वर्कशाप में कर्मचारियों व ड्राइवरों ने सुखमा कंपनी का फूंका पुतला, झाड़ूओं से पीटा

25 Mar 2025

VIDEO : फिरोजपुर में सड़कों पर दाैड़ रहे पराली की गांठों से लदे ट्रैक्टर, यातायात प्रभावित

25 Mar 2025

VIDEO : छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से किया हमला, मौत

25 Mar 2025

VIDEO : राम दरबार के दर्शन के लिए होगी पास की व्यवस्था, 800 श्रद्धालु रोज कर सकेंगे दर्शन

25 Mar 2025

VIDEO : अमेठी में निकाली गई बाबा खाटू श्याम की विशाल शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

25 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed