{"_id":"6999818d134bbdd0aa07caa3","slug":"video-heavy-tippers-ruin-the-chowkimaniyar-cantt-dhamandari-road-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारी टिपरों से चौकीमन्यार कैंट-धमांदरी मार्ग बदहाल, ग्रामीणों में रोष, जल्द मरम्मत नहीं हुई तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी टिपरों से चौकीमन्यार कैंट-धमांदरी मार्ग बदहाल, ग्रामीणों में रोष, जल्द मरम्मत नहीं हुई तो होगा आंदोलन
उपमंडल बंगाणा के तहत चौकीमनयार कैंट–धमांदरी सड़क मार्ग की हालत इन दिनों इतनी दयनीय हो चुकी है कि यहां से गुजरना किसी जोखिम से कम नहीं रह गया है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़ चुके हैं, कई स्थानों पर किनारे धंस गए हैं और उखड़ी हुई बजरी पूरे मार्ग पर बिखरी पड़ी है। हालात ऐसे हैं कि वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का डर सताता रहता है, वहीं पैदल चलने वालों के लिए भी यह मार्ग खतरनाक बन गया है। स्थानीय ग्रामीणों शिव कुमार, देस राज, हेम राज, रजनी शर्मा और कुसुमलता ने आरोप लगाया कि करीब 15-20 दिन पहले तक इस मार्ग पर भारी टिपरों की लगातार आवाजाही रही। ये टिपर धमांदरी–अंबेहड़ा सड़क निर्माण कार्य के लिए बजरी और रेत जैसी निर्माण सामग्री लेकर इसी रास्ते से गुजरते थे। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड टिपरों के कारण सड़क की परत उखड़ गई और डामर कई जगह से पूरी तरह बैठ गया। सड़क निर्माण विभाग जोल सब डिवीजन के एसडीओ भानु ओहरी ने बताया कि जिस ठेकेदार के टिपर इस मार्ग से गुजर रहे थे, उसे सड़क दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा तथा इस मार्ग पर टारिंग का प्रस्ताव भी भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।