{"_id":"6a45033a29dd9546320962b0","slug":"video-kutlehar-vivek-sharma-inaugurates-panchvati-park-built-at-a-cost-of-rs1421-lakh-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुटलैहड़: विवेक शर्मा ने 14.21 लाख की लागत निर्मित पंचवटी पार्क का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुटलैहड़: विवेक शर्मा ने 14.21 लाख की लागत निर्मित पंचवटी पार्क का किया शुभारंभ
कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने आज कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायंसरी में श्री बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर बाग वाला में मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में 14.21 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचवटी पार्क का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा मंदिर परिसर में डंगे के निर्माण पर फर्श डलवाने पर तीन लाख रुपये व्यय किए गए हैं। विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार मंदिरों के सौंदर्यकरण और रख-रखाव पर विशेष बल दे रही है ताकि आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक मिंका, जिला परिषद सदस्य सुमित शर्मा, एडवोकेट विजय शर्मा, विनिश कुमार, पूर्व महासचिव अशोक कुमार, पूर्व महिला कांग्रेस प्रधान उर्मिला, खंड विकास अधिकारी राहुल धीमान, जेई प्रशांत कुमार, सचिव मनोज सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।