{"_id":"6990509256985b45dd07b58f","slug":"video-mla-sudarshan-bablu-said-amokala-pritam-village-will-soon-be-connected-to-the-main-road-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधायक सुदर्शन बबलू बोले- जल्द मुख्य मार्ग से जुड़ेगा अमोकला प्रीतम गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक सुदर्शन बबलू बोले- जल्द मुख्य मार्ग से जुड़ेगा अमोकला प्रीतम गांव
विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने शनिवार को डुहल भंटवाला पंचायत के अमोकला प्रीतम गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पंडित अश्विनी कुमार के घर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया तथा ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि क्षेत्र में करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से चिंतपूर्णी बाईपास से किन्नू तक शहीद कैप्टन अमोल कालिया मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है और मांग उठाई कि अमोकला प्रीतम गांव को भी इस मुख्य मार्ग से लिंक किया जाए। साथ ही बरसात के दौरान बाढ़ से बचाव के लिए सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग भी रखी गई। विधायक ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए आश्वासन दिया कि गांव को सड़क से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता पर किया जाएगा तथा बाढ़ नियंत्रण विभाग के माध्यम से सुरक्षा दीवार भी जल्द बनाई जाएगी। विधायक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार चुनाव तय समय में ही होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आई आपदा के कारण प्रक्रिया में कुछ देरी हुई थी और अब मई माह में चुनाव संपन्न होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।