{"_id":"67090309b395f66a3d0a3b07","slug":"video-on-ashtami-56-bhogs-were-offered-to-mother-chintapurni-10-thousand-devotees-paid-obeisance","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अष्टमी पर मां चिंतपूर्णी को लगाए छप्पन भोग, 10 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अष्टमी पर मां चिंतपूर्णी को लगाए छप्पन भोग, 10 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में शुक्रवार को दुर्गा अष्टमी धूमधाम से मनाई गई। कन्या पूजन के साथ चिंतपूर्णी माता रानी को छप्पन भोग लगाए गए। मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तड़के 3:00 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए थे। इस अवसर पर पुजारियों ने माता रानी की विशेष पूजा की। पूजा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चली। करीब तीन घंटे तक चली पूजा में विभिन्न प्रकार का पूजन किया गया। अष्टमी पूजन पर तीन बार स्नान, तीन बार श्रृंगार, तीन बार माता रानी को भोग लगाया गया। दोपहर को विशेष तौर पर नारियल की बलि दी गई। श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी अष्टमी पूजन पर माता रानी के दर्शन किए। पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र शिंदा ने कहा कि शारदीय नवरात्रि को अष्टमी के दिन चिंतपूर्णी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। माता रानी को छप्पन भोग लगाया गया और नारियल बलि भी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।