Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Satpal Raizada Alleges: BJP Workers Are Engaging in the Filthy Trade of Prostitution Under the Guise of Dhaba
{"_id":"69d90167acfe7475150202dd","slug":"video-satpal-raizada-alleges-bjp-workers-are-engaging-in-the-filthy-trade-of-prostitution-under-the-guise-of-dhaba-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सतपाल रायजादा बोले- ढाबों की आड़ में भाजपा कार्यकर्ता खेल रहे देह व्यापार का गंदा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सतपाल रायजादा बोले- ढाबों की आड़ में भाजपा कार्यकर्ता खेल रहे देह व्यापार का गंदा खेल
ऊना में देह व्यापार के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई के बाद कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने ऊना में पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। सतपाल रायजादा ने कहा भाजपा गलत हथकंडे अपना कर कांग्रेस को बदनाम करती है। बीते दिनों मेरे होटल के बाहर मर्डर पर राजनीति की गई। बिना तथ्यों के भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने इलजाम लगाए, इसके लिए उन्हें नोटिस भी भिजवाया है। रायजादा ने कहा कि भाजपा द्वारा प्रायोजित झूठ को जनता के सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के पास ढाबों की आड़ में भाजपा कार्यकर्ता देह व्यापार का गंदा खेल कर रहे हैं। रायजादा ने दावा किया कि बीते रोज एक ढाबे में देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ, उसका संचालक भाजपा में पूर्व मंडल सचिव रहा है। रायजादा ने कहा कि यह गंदा खेल एक्सपोज हुआ है, जिसके सबूत भी सामने हैं लेकिन भाजपा बिना सबूतों के उनके और कांग्रेस के खिलाफ शोर मचाती है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से महिलाओं को बहला-फुसला कर लाना और उन्हें देह व्यापार में धकेलना एक जघन्य अपराध है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। रायजादा ने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर रविंद्र सहोड़, संजीव कंवर, रवीश, जसवीर, वरुण पुरी, तिलक सैणी, मयंक खन्ना सहित अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।