{"_id":"69d8a8416daa45d4100c5e07","slug":"video-amatha-ma-bika-ka-takakara-sa-mahal-ka-mata-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में बाइक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के अमेठी में शुक्रवार को बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हादसा कमरौली के उतेलवा मोड़ पर हुआ। हादसे में शांति सिंह (55) की मौत हुई है। वह बाराबंकी के रामसनेही घाट के पूरे भदौरिया मजरे तोरई पिथुरपुर गांव की रहने वाली थीं। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते पहुंचे।
बेटे आदर्श सिंह ने बताया कि वह मां शांति सिंह के साथ जगदीशपुर सीएचसी दवा लेने जा रहे थे। उतेलवा मोड़ पर ऑटो से उतरने के बाद सड़क पार कर रहे थे। वह आगे थे और मां पीछे चल रही थीं। इसी समय तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।
उन्होंने आनन फानन मां को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जगदीशपुर इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बाइक सवार की पहचान की कोशिश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।