Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Statement of MLA Bablu in Chintapurni Our army is giving a befitting reply to Pakistan congratulated on Mata Rani birth anniversary
{"_id":"682044f64d5729ef660424e8","slug":"video-statement-of-mla-bablu-in-chintapurni-our-army-is-giving-a-befitting-reply-to-pakistan-congratulated-on-mata-rani-birth-anniversary-2025-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी में विधायक बबलू का बयान: पाकिस्तान को करारा जवाब दे रही है हमारी सेना, माता रानी की जयंती पर दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी में विधायक बबलू का बयान: पाकिस्तान को करारा जवाब दे रही है हमारी सेना, माता रानी की जयंती पर दी बधाई
चिंतपूर्णी मंदिर में विधायक बबलू ने माता रानी के जन्मोत्सव पर सभी को बधाई दी और देश की सुख शांति के लिए मंदिर में हवन डाला। इस मौके पर विधायक बबलू ने कहा कि हमारी भारतीय सेना बड़े शौर्य और साहस से काम कर रही है और पाकिस्तान को करारा जवाब दे रही है।विधायक बबलू ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा धोखेबाजी का काम करता है और उसे पहले भी हर लड़ाई में हार झेलनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि आगे भी पाकिस्तान को हर लड़ाई में हार झेलनी पड़ेगी। विधायक बबलू ने मंदिर में पूजा अर्चना की और माता रानी से देश की सुख शांति की कामना की।विधायक बबलू ने मंदिर में पूजा अर्चना की और माता रानी की जयंती पर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा ने विधायक बबलू को माता रानी की जयंती पर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मंदिर ट्रस्टी शशि कालिया, कांग्रेस नेत्री सलोचना देवी, पूर्व प्रधान तिलक राज कालिया और मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल मौजूद रहे। सभी ने विधायक बबलू के साथ मिलकर माता रानी की पूजा अर्चना की और देश की सुख शांति की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।