{"_id":"693d61564e9af84897092db0","slug":"video-students-of-saroh-school-won-accolades-by-performing-punjabi-bhangra-dance-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बंगाणा: सरोह स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाबी भांगड़ा डालकर लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाणा: सरोह स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाबी भांगड़ा डालकर लूटी वाहवाही
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोह तथा राजकीय उच्च पाठशाला कोट में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिला ऊना रेडक्रॉस सोसाइटी की सक्रिय सदस्य एवं कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ समाज सेविका मृदु शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल परिसरों में पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन समिति, अध्यापकों व विद्यार्थियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। इसके उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों व आवश्यकताओं की जानकारी दी। मृदु शर्मा ने दोनों विद्यालयों के मेधावी व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मृदु शर्मा ने राजकीय उच्च पाठशाला कोट के लिए 5,100 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की, जबकि सरोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने के लिए 11,000 रुपये देने की घोषणा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।