{"_id":"6a3283f7743241b1de0b6a2e","slug":"video-summer-fair-starts-at-anganwadi-centre-amb-5-una-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: अंब में समर मेले का आगाज, बच्चों ने खेल-खेल में सीखी रचनात्मकता और स्वास्थ्य की बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: अंब में समर मेले का आगाज, बच्चों ने खेल-खेल में सीखी रचनात्मकता और स्वास्थ्य की बातें
Ankesh Dogra
Updated Wed, 17 Jun 2026 04:54 PM IST
Link Copied
बाल विकास परियोजना कार्यालय अंब की ओर से नगर परिषद अंब के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र अंब-5, देवी मंदिर परिसर में समर मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ नगर परिषद अंब की अध्यक्ष अनुसूया रानी ने किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक कुलविंदर सैनी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं व अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक कुलविंदर सैनी ने बताया कि प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे समर मेलों की शुरुआत अंब क्षेत्र से की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोनिका कुमारी ने मेले में शामिल होने के लिए मुख्य अतिथि और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि समर मेला बच्चों की रचनात्मक, शैक्षणिक और शारीरिक गतिविधियों पर आधारित है, जिससे उनके मानसिक और शारीरिक विकास को प्रोत्साहन मिलता है। मेले के दौरान बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों का वजन और पंजीकरण किया तथा अभिभावकों को शाला पूर्व शिक्षा, उचित पोषण और बाल विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने बताया कि समर मेले का यह अभियान अगस्त माह तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अंब क्षेत्र से इसकी शुरुआत होना गर्व की बात है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षक और स्थानीय महिलाओं ने सक्रिय योगदान दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।