Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Forest department takes major action against illegal khair cutting, two accused arrested, three escape taking advantage of darkness
{"_id":"698eb31978226811dc0c2893","slug":"video-una-forest-department-takes-major-action-against-illegal-khair-cutting-two-accused-arrested-three-escape-taking-advantage-of-darkness-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: अवैध खैर कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: अवैध खैर कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
भरवाईं क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध रूप से खैर के पेड़ काटने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके तीन साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार भरवाईं रेंज की बधमाणा बीट के कुनैत रतिया जंगल में वीरवार शाम वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से खैर के पेड़ काट रहे हैं। सूचना मिलते ही वन खंड अधिकारी उषा देवी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की। मौके पर पांच लोग आधुनिक कटर से खैर के पेड़ काटकर लकड़ी ट्राले में लोड कर रहे थे। टीम को देखते ही आरोपियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान दो लोगों को पकड़ लिया गया, जबकि तीन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार और प्रमोद कुमार निवासी गांव फतेहपुर संजोई, घनारी के रूप में हुई है। वन विभाग ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी, ट्राला, दो कटर, कुल्हाड़ियां, गैंतियां और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पकड़े गए दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले किया जाएगा। वन विभाग ने चेतावनी दी है कि जंगलों में अवैध कटान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।