{"_id":"69b685e1ea08099c36003727","slug":"video-una-kutlehar-mla-vivek-sharma-distributed-cheques-to-101-beneficiaries-at-the-jogipanga-office-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने जोगीपंगा कार्यालय में 101 लाभार्थियों को बांटे चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने जोगीपंगा कार्यालय में 101 लाभार्थियों को बांटे चेक
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Mar 2026 03:41 PM IST
Link Copied
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय जोगी पंगा में कार्यक्रम का आयोजन करते हुए कुटलैहड़ क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों और शैक्षणिक संस्थानों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ क्षेत्र के 71 जरूरतमंद परिवारों को कुल 3 लाख 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए। इसके साथ ही कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के 37 सरकारी स्कूलों को कुल 1 लाख 88 हजार रुपये के अलग-अलग चैक भी प्रदान किए गए, ताकि स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पंचायत प्रतिनिधि, स्कूल प्रबंधन समितियों के सदस्य तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक सहायता से उन्हें अपने दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के हर उस परिवार तक सहायता पहुंचाना है जो आर्थिक रूप से कमजोर है और जिसे सरकार की योजनाओं से लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि कुटलैहड़ की अंतिम पंक्ति पर खड़े गरीब और जरूरतमंद परिवार तक आर्थिक सहायता पहुंचे और इसी लक्ष्य के साथ वह निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग को सहारा देना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।