{"_id":"697f3c07e81f42bc660408bf","slug":"video-una-the-chintpurni-temple-remained-bustling-with-devotees-on-sunday-but-arrangements-were-smooth-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को भी रही श्रद्धालुओं की चहल-पहल, व्यवस्थाएं सुचारू; लंबी कतारें नहीं लगीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को भी रही श्रद्धालुओं की चहल-पहल, व्यवस्थाएं सुचारू; लंबी कतारें नहीं लगीं
माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को भी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी चहल-पहल देखने को मिली। हालांकि भीड़ होने के बावजूद श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लंबी कतारों का सामना नहीं करना पड़ा। श्रद्धालुओं की लाइनें पुराने बस स्टैंड तक ही सीमित रहीं, जिससे श्रद्धालुओं ने सहज और सुविधाजनक तरीके से मां के दर्शन किए।रविवार को एसडीएम अम्ब पारस अग्रवाल भी मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मंदिर अधिकारियों से दर्शन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण व यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने यह भी सुनिश्चित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।एसडीएम अम्ब पारस अग्रवाल ने कहा कि रविवार के दिन माता चिंतपूर्णी मंदिर में सामान्यतः भीड़ अधिक रहती है और आज भी श्रद्धालुओं की अच्छी आवाजाही रही। इसके बावजूद मंदिर प्रशासन, पुलिस और प्रशासनिक अमले के बेहतर समन्वय से श्रद्धालु काफी सुविधाजनक तरीके से दर्शन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था भी पूरी तरह से सुचारू बनी हुई थी, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।प्रशासन द्वारा किए गए बेहतर इंतजामों के चलते श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण वातावरण में मां चिंतपूर्णी के दर्शन किए और व्यवस्थाओं की सराहना भी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।