{"_id":"681733694231c6edb70e891e","slug":"video-una-three-wheeler-overturned-in-chintapurni-seven-year-old-child-and-a-woman-injured-2025-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: चिंतपूर्णी में पलटा थ्री व्हीलर, सात साल का बच्चा और एक महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: चिंतपूर्णी में पलटा थ्री व्हीलर, सात साल का बच्चा और एक महिला घायल
रविवार को चिंतपूर्णी तलवाड़ा बाईपास पर सरस्वती स्कूल के नजदीक एक थ्री व्हीलर सड़क पर पलट गया। जिससे सड़क पर थ्री व्हीलर के पलटने से 7 साल के एक बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बच्चों की मां 36 साल की महिला भी घायल हुई है। इस सड़क हादसे के दौरान बच्चों की बाजू फ्रैक्चर हो गई है। जब यह हादसा हुआ तो उस दौरान उपप्रधान आशीष शर्मा और आशीष चौहान ने अपनी निजी गाड़ी में घायलों को चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, जबकि बच्चों की हालत को देखते हुए उसे ऊना हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया है। ऑटो चालक संजीव कुमार ने बताया कि उनकी ऑटो के आगे दो नीलगाय एकदम से आ गई जिस कारण यह हादसा हुआ है उक्त श्रदालु अम्ब के रहने वाले है। वहीं, मौके पर चिंतपूर्णी पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई थी और ऑटो चालक और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।