{"_id":"698ecdd1c09f1fba60075bce","slug":"video-una-villagers-honored-doctors-and-staff-of-community-health-center-dhusada-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा के डॉक्टरों व स्टाफ को ग्रामीणों ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा के डॉक्टरों व स्टाफ को ग्रामीणों ने किया सम्मानित
उपमंडल अंब के अंतर्गत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा में कार्यरत डॉक्टरों व स्टाफ के सराहनीय व्यवहार और समर्पित सेवाओं के लिए स्थानीय ग्रामवासियों ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित बलदेव चंद खन्ना, अवतार सिंह, रीता देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों और स्टाफ का व्यवहार अत्यंत सौम्य, सहयोगपूर्ण और संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले मरीजों के साथ परिवार जैसा व्यवहार किया जाता है, जिससे मरीजों को मानसिक रूप से भी काफी राहत मिलती है। ग्रामीणों ने विशेष रूप से डॉ. विकास शर्मा, डॉ. अभय शर्मा तथा डॉ. आकांक्षा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनका व्यवहार इतना सकारात्मक और मानवीय है कि आधी बीमारी तो उनके अपनत्व भरे व्यवहार से ही दूर हो जाती है। मरीज जब स्वास्थ्य केंद्र में आता है तो वह चिंतित और दुखी होता है, लेकिन उपचार और बेहतर मार्गदर्शन के बाद संतुष्टि और मुस्कान के साथ वापस लौटता है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन भारी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, बावजूद इसके डॉक्टर व स्टाफ पूरी निष्ठा और धैर्य के साथ अपनी सेवाएं देते हैं। सभी कर्मचारी समय के पाबंद हैं और सुबह निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित हो जाते हैं। आपातकालीन स्थिति में भी मरीजों को निराश नहीं किया जाता। ग्रामीणों ने कहा कि आज के समय में जहां स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अक्सर शिकायतें सुनने को मिलती हैं, वहीं धुसाड़ा का यह स्वास्थ्य केंद्र सेवा, संवेदना और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहेंगी। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने डॉक्टरों व स्टाफ को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।