Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Video: LED screens installed for live darshan at Chintpurni Temple switched off; devotees unable to avail the facility.
{"_id":"6a5a2aac7ed7f011c20c2c69","slug":"video-video-led-screens-installed-for-live-darshan-at-chintpurni-temple-switched-off-devotees-unable-to-avail-the-facility-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चिंतपूर्णी मंदिर में लाइव दर्शनों के लिए लगाईं एलईडी स्क्रीनें बंद, श्रद्धालु को नहीं मिल पा रही सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चिंतपूर्णी मंदिर में लाइव दर्शनों के लिए लगाईं एलईडी स्क्रीनें बंद, श्रद्धालु को नहीं मिल पा रही सुविधा
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास की ओर से लाखों रुपये की लागत से स्थापित की गई एलईडी स्क्रीनें इन दिनों बंद पड़ी हैं। इन स्क्रीन के माध्यम से श्रद्धालुओं को माता रानी के दरबार के लाइव दर्शन करवाए जाते थे, लेकिन तकनीकी संचालन की व्यवस्था प्रभावित होने के कारण वर्तमान में इनका प्रसारण बंद हो गया है।
मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए माधो का टिल्ला तथा नए बस स्टैंड क्षेत्र में एलईडी स्क्रीनें स्थापित की थीं। इन स्क्रीन पर श्री चिंतपूर्णी मंदिर से माता रानी के दर्शनों का सीधा प्रसारण पूरे दिन चलता रहता था, जिससे मंदिर तक न पहुंच पाने वाले श्रद्धालु भी सड़क से गुजरते हुए माता रानी के दर्शन कर अपनी श्रद्धा व्यक्त कर पाते थे। हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों स्थानों पर लगी एलईडी स्क्रीनें बंद हैं, जिसके चलते लाइव प्रसारण पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। इससे स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को निराशा का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि एलईडी स्क्रीन के संचालन के लिए नियुक्त किया गया कर्मचारी नौकरी छोड़कर चला गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।