{"_id":"6a59ed635846ebe6eb04cee1","slug":"video-vivek-sharma-visits-bharmauti-temple-una-development-work-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: कुटलैहड़ के भरमौती मंदिर पहुंचे विधायक विवेक शर्मा, विकास कार्यों का लिया जायजा; तीन लाख रुपये की सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: कुटलैहड़ के भरमौती मंदिर पहुंचे विधायक विवेक शर्मा, विकास कार्यों का लिया जायजा; तीन लाख रुपये की सहायता
Ankesh Dogra
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:22 PM IST
Link Copied
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भरमौती मंदिर में सावन मास के अवसर पर विधायक विवेक शर्मा पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विधायक ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्री ब्रह्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे हिमाचल प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
मंदिर पहुंचने पर पीठासीन महाराज और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने विधायक विवेक शर्मा का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। विधायक ने कहा कि भरमौती स्थित श्री ब्रह्मा जी का मंदिर कुटलैहड़ क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है।
उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व के कारण यह मंदिर प्रदेश और बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख स्थल है। भविष्य में भरमौती मंदिर को और विकसित कर धार्मिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने मंदिर के पीठासीन महाराज को मंदिर परिसर के विकास और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार हेतु तीन लाख रुपये की राशि भेंट की।
विधायक ने कहा कि यह राशि मंदिर में चल रहे विकास कार्यों को गति देने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि नई पीढ़ी अपनी संस्कृति और विरासत से जुड़ी रह सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।