सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Indian Navy Warship: INS Tamal and INS Udaygiri join the Navy, enemy worried knowing its strength

Indian Navy Warship: INS तमाल और INS उदयगिरि नौसेना में हुई शामिल, ताकत जान दुश्मन परेशान।

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Wed, 02 Jul 2025 02:48 PM IST
Indian Navy Warship: INS Tamal and INS Udaygiri join the Navy, enemy worried knowing its strength
भारतीय नौसेना की ताकत में आज एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। इसके तहत रूस के कालिनिनग्राद शहर में बना नया स्टेल्थ युद्धपोत आईएनएस तमाल मंगलवार शाम भारतीय नौसेना में आधिकारिक तौर पर शामिल किया जाएगा। यह वो आखिरी युद्धपोत है जिसे भारत ने विदेशी जमीन पर बनवाया है। बात अगर इसके बाद की करें तो इसके बाद सभी युद्धपोत देश में ही बनेंगे। बता दें कि आईएनएस तमाल को नौसेना के पश्चिमी कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल संजय जे. सिंह की मौजूदगी में कमीशन किया जाएगा। इस मौके पर भारत और रूस के कई रक्षा अधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDSL) में तैयार प्रोजेक्ट 17A का दूसरा स्टेल्थ फ्रिगेट उदयगिरी नौसेना को सौंपा गया है. दोनों के बारे में विस्तार से जानते हैं।


क्या है आईएनएस तमाल की ताकत?
अब बात अगर आईएनएस तमाल की ताकत की करें तो तमाल महज एक युद्धपोत नहीं बल्कि समंदर में तैनात एक घातक योद्धा है। इसका नाम भगवान इंद्र की पौराणिक तलवार पर रखा गया है और इसकी मारक क्षमता भी उसी की तरह तेज, आक्रामक और निर्णायक है। यह स्टेल्थ फ्रिगेट आधुनिकतम हथियारों और उन्नत तकनीक से लैस है, जो इसे दुश्मन के लिए एक समुद्री शिकारी बनाता है। इसकी सबसे बड़ी ताकत है ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल, जो जमीन और समंदर में दूर बैठे लक्ष्य को कुछ ही सेकंड में तबाह कर सकती है। साथ ही जहाज पर तैनात नई पीढ़ी की वर्टिकल लॉन्च सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें इसे हवाई हमलों से पूरी सुरक्षा देती हैं। वहीं, एंटी-सबमरीन रॉकेट और टॉरपीडो किसी भी पनडुब्बी खतरे को खत्म करने में सक्षम हैं। वहीं 100 मिमी की पावरफुल तोप और 30 मिमी की क्लोज-इन वेपन सिस्टम (सीआईडब्ल्यूएस) नजदीकी खतरों का त्वरित और सटीक जवाब देने में सक्षम हैं। साथ ही, जहाज पर मौजूद सोनार सिस्टम और अत्याधुनिक रडार हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखते हैं।

क्या है आईएनएस उदयगिरी की ताकत?
नया उदयगिरी आधुनिक तकनीक और हथियारों से लैस है. यह खुले समुद्र में भारत के सामुद्रिक हितों की रक्षा के लिए तैयार किया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी स्टेल्थ तकनीक, जो इसे दुश्मन के रडार से बचाने में मदद करती है और घातक बनाती है.प्रोजेक्ट 17A के जहाज पुराने P17 क्लास से कई मायनों में बेहतर हैं. इनमें इंटीग्रेटेड कंस्ट्रक्शन तकनीक का इस्तेमाल हुआ है, जिससे जहाज को कम समय में तैयार किया गया है. उदयगिरी को लॉन्चिंग के मात्र 37 महीनों में डिलीवर कर दिया गया है. जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है. इसका ढांचा P17 क्लास से 4.5% बड़ा है. यह सुपरसोनिक मिसाइल, मीडियम रेंज एयर डिफेंस सिस्टम, 76 मिमी गन और क्लोज-इन वेपन सिस्टम जैसे एडवांस हथियारों से लैस है. इसका डीजल इंजन और गैस टर्बाइन का कॉम्बिनेशन इसे और ज्यादा तेज और ताकतवर बनाते हैं. उदयगिरी पूरी तरह से आत्मनिर्भर भारत के विजन को दर्शाता है.
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिल्ली में रेखा सरकार के फैसले पर भड़के लोग

02 Jul 2025

Odisha flood: ओडिशा में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, भारी बारिश की चेतावनी

02 Jul 2025

Kolkata Student Case: कोलकाता दुष्कर्म केस के आरोपी मोनोजीत की खौफनाक कहानी

02 Jul 2025

Bihar Election 2025: सीएम नीतीश को पड़ी पीएम मोदी की जरूरत कार्यालय में लगा ये खास पोस्टर!

01 Jul 2025

MP Jal Jeevan Mission Scam: मंत्री संपतिया उइके पर करोड़ों की घूसखोरी का आरोप, PMO ने मांगी रिपोर्ट!

01 Jul 2025
विज्ञापन

नवविवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर दी जान

01 Jul 2025

Hemant Khandelwal: इन 5 वजहों से मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हेमंत खंडेलवाल !

01 Jul 2025
विज्ञापन

Gangster Neeraj Bawana Parole: तिहाड़ जेल से लड़खड़ाते हुए बाहर आया नीरज बवाना, देखें वीडियो

01 Jul 2025

जनरल, स्लीपर और एसी कोच के किराये में कितनी बढ़ोतरी हुई?

01 Jul 2025

ट्रंप ने दी मस्क को सब्सिडी रोकने की धमकी

01 Jul 2025

हिमाचल में बादल फटा, मंडी-कुल्लू से आई तबाही की तस्वीरें

01 Jul 2025

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा का मास्टर प्लान रेडी डिप्टी CM ने जारी किया ये आदेश!

01 Jul 2025

Himachal Cloudburst: जल प्रलय से हाहाकार सरकार ने जारी किया दो जिलों में सबकुछ बंद करने का आदेश!

01 Jul 2025

Gangster Neeraj Bawana Parole: जेल से निकला गैंगस्टर नीरज बवाना, किससे मिलने की है तैयारी?

01 Jul 2025

Shefali Jariwala Death: सेल्फ मेडिकेशन से गई अभिनेत्री की जान?प्रारंभिक पोस्टमार्टम से क्या चला पता

01 Jul 2025

Shefali Jariwala Death: सेल्फ मेडिकेशन से गई अभिनेत्री की जान?प्रारंभिक पोस्टमार्टम से क्या चला पता

01 Jul 2025

Officer Attacked Viral Video: नगर निगम के अधिकारी पर हमला! मारपीट का वीडियो वायरल

01 Jul 2025

Indus Water Treaty पर Pakistan ने फिर लगाई गुहार, भारत से की ये अपील | India-Pakistan | Breaking

01 Jul 2025

Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के चार मजदूर घायल | Hyderabad | Telangana

01 Jul 2025

Uttarakhand Cloudburst: बह गए कई दुकान, डूब गए मंदिर! बाढ़ ने उत्तराखंड को तबाह कर दिया!

01 Jul 2025

Prayagraj Violence Chandrashekhar: बोतलों में पेट्रोल लेकर आए थे उपद्रवी, हुआ चौंकाने वाला खुलासा!

01 Jul 2025

Rules Change from 1st July: LPG Cylinder से IRCTC तक, जानें पहली तारीख से क्या-क्या बदला

01 Jul 2025

Rules Change from 1st July: UPI से लेकर PAN और क्रेडिट कार्ड तक बदल गए कई नियम, जेब पर पड़ेगा असर?

01 Jul 2025

Himachal Cloudburst: Mandi में बादल फटने से भारी तबाही, 2 लोगों की मौत, दर्जनों लोग लापता।

01 Jul 2025

Indian Railway Fare Hike: पांच साल बाद रेल किराया बढ़ा दिया है, जानें ट्रेन में सफर करना कितना महंगा

01 Jul 2025

Rules Change from 1st July: LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें आपके शहर में कितनी है कीमत।

01 Jul 2025

Kolkata Student Case: छात्रा से दुष्कर्म की घटना के बाद कॉलेज प्रशासन का बड़ा फैसला

01 Jul 2025

Shubhanshu Shukla: शुभांशु शुक्ला छात्रों और इसरो वैज्ञानिकों से करेंगे संवाद

01 Jul 2025

Controversy Over Tejashwi's Statement: वक्फ बिल पर घिर गए तेजस्वी NDA के नेताओं ने लगी दी क्लास!

30 Jun 2025

Prayagraj Violence Chandrashekhar: प्रयागराज बवाल मामले में पुलिस का एक्शन 50 लोग हुए गिरफ्तार!

30 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed