सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Yamuna-Hindhon Flood: Life affected due to increased water level of Yamuna-Hindhon | Alert | Heavy Rain Update

Yamuna-Hindon Flood: यमुना-हिंडन के बढ़े जलस्तर से जनजीवन प्रभावित | Alert | Heavy Rain Update

वीडियो डेस्क, अमर उजाला Published by: तन्मय बरनवाल Updated Fri, 05 Sep 2025 12:10 AM IST
Yamuna-Hindhon Flood: Life affected due to increased water level of Yamuna-Hindhon | Alert | Heavy Rain Update
लगातार बारिश और बैराज से छोड़े गए पानी के चलते गौतमबुद्धनगर में बहने वाली यमुना और हिंडन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। दोनों नदियों के उफान ने यमुना और हिंडन की तलहटी में रहने वाले लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।यमुना और हिंडन का जलस्तर बढ़ने से कुल 43 गांव प्रभावित हुए हैं। इनमें सदर तहसील के 12 और दादरी के छह गांवों में आबादी प्रभावित है जबकि जेवर के 25 गांवों में फसलें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं। गुरुवार को जलस्तर खतरे के लाल निशान से ऊपर चला गया, जिससे बाढ़ का संकट गहरा गया है। इस कारण 35 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।लगातार हो रही वर्षा और नदियों के बढ़ते जलस्तर से जनपद के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान को पार कर गया है। जबकि हिंडन नदी का जलस्तर खतरे के बिन्दु से नीचे दर्ज किया गया है। प्रशासन की ओर से बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाई गई है।

 प्रभावित इलाकों में अब तक हजारों लोगों और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। दोपहर 3 बजे तक यमुना का जलस्तर 200.60 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के बिन्दु पर है। दिल्ली स्थित ओखला बैराज पर यमुना का चेतावनी बिन्दु 202.17 मीटर और खतरे का बिन्दु 200.60 मीटर तय है। यानी यमुना नदी का बहाव अब सीधा खतरे के स्तर पर पहुंच चुका है। वहीं हिंडन नदी का जलस्तर 200 मीटर दर्ज हुआ है। जबकि चेतावनी बिन्दु 205.08 मीटर है। इसका मतलब है कि हिंडन नदी का पानी अभी 5.08 मीटर नीचे बह रहा है और तत्काल खतरे की स्थिति नहीं है।भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार 1 जून से 4 सितम्बर 2025 तक जनपद में 201.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जबकि सामान्य वर्षा 391.7 मिलीमीटर होनी चाहिए थी। यानी लगभग 49 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई है। गुरुवार को जिले में 3 मिमी बारिश हुई। जबकि सामान्य बारिश 9 मिमी अपेक्षित थी।

यमुना और हिंडन की उफान से जनपद के 12 गांव तहसील सदर में, छह गांव तहसील दादरी में और 25 गांव तहसील जेवर में प्रभावित हुए हैं। इन क्षेत्रों की आबादी और खेती पर सीधा असर पड़ा है। अब तक प्रशासन की मदद से करीब 3800 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इनमें से 2637 लोग अलग-अलग बाढ़ शरणालयों में रह रहे हैं। सभी को सामुदायिक रसोई (कम्युनिटी किचन) के माध्यम से शुद्ध नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इन शरणालयों पर विस्थापितों के लिए साफ पेयजल, स्वच्छता, भोजन और पशुओं के लिए चारे की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर शरणालयों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Maratha Quota Protest: 'धोखा मिला तो चुनाव में सत्तारूढ़ दलों को चटा देंगे धूल', मनोज जरांगे की खुली चेतावनी

04 Sep 2025

Blood Moon Chandra Grahan 2025: भारत में कैसे देख सकते हैं Blood Moon? Lunar Eclipse | Full Eclipse

04 Sep 2025

Delhi Flood News: दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात के बीच अरविंद केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं से की ये अपील

04 Sep 2025

West Bengal Assembly: बंगाल विधानसभा में भारी हंगामा, आपस में भिड़े भाजपा-तृणमूल कांग्रेस विधायक

04 Sep 2025

इन सवालों से समझें GST में हुए बदलाव का आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर?

04 Sep 2025
विज्ञापन

NDA Bihar Bandh News : 'गालीकांड' पर भड़के चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को दिया ये दो टूक जवाब

04 Sep 2025

NDA Bihar Bandh News : गालीकांड पर JDU प्रवक्ता राजीव रंजन ने राहुल - तेजस्वी से कर दी ये बड़ी मांग!

04 Sep 2025
विज्ञापन

Delhi Flood 2025 Updates: दिल्ली में बाढ़ के बीच बचाव कार्य पर NDRF के कमांडेट ने दी ये बड़ी जानकारी

04 Sep 2025

MP Flood Update : MP के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट,उज्जैन में भारी बारिश से मंदिरों तक पहुंचा पानी

04 Sep 2025

Delhi Flood 2025: दिल्ली में यमुना हुईं बेकाबू, पॉश इलाकों-राहत कैंपों में घुसा बाढ का पानी!

04 Sep 2025

Delhi Floods News: दिल्ली में उफान पर यमुना, अब ये है अलर्ट! | Heavy Rain | Yamuna River

04 Sep 2025

PM Modi on GST Reforms: GST में बदलावों पर PM मोदी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा? | Amar Ujala

04 Sep 2025

GST Changes: क्या-क्या हुआ सस्ता या टैक्स फ्री? | Amar Ujala |

03 Sep 2025

Punjab Floods: पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए स्वाति मालीवाल ने बढ़ाया मदद का हाथ, किया बड़ा एलान

03 Sep 2025

Punjab Floods: पंजाब में बाढ़ से मची तबाही पर क्या बोले शाहरुख खान और आलिया भट्ट समेत बॉलीवुड के दिग्गज?

03 Sep 2025

Delhi Flood: यमुना का रौद्र रूप देख कांप रहे हैं लोग, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

03 Sep 2025

Vice President Election: विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी से अमर उजाला की खास बातचीत

03 Sep 2025

Delhi Floods News: दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप, भारी बारिश ने कर दिया बुरा हाल

03 Sep 2025

Bhagwant Mann on Punjab Floods: बाढ़ से बेहाल पीड़ितों का दर्द सुनकर सीएम भगवंत मान के आंखों से निकले आंसू

03 Sep 2025

Floods in India: पंजाब, हिमाचल समेत देश के कई राज्यों में बारिश-बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित

03 Sep 2025

Hate speech for PM Modi: PM मोदी की मां को गाली दिए जाने के मामले पर तेजस्वी ने किया खुलकर पलटवार!

03 Sep 2025

Punjab Floods: पंजाब में बाढ़ से मची तबाही के बीच सभी स्कूल-कॉलेज सात सितंबर तक हुए बंद

03 Sep 2025

Punjab Rain/Flood Update: BSF, NDRF का Rescue Operation जारी, Helicopter की मदद से चल रहा बचाव अभियान

03 Sep 2025

Bihar Election 2025: बिहार में सीट शेयरिंग से पहले जीतनराम मांझी ने कर दी इतनी सीटों की मांग!

03 Sep 2025

Barabanki LLB Student Lathicharge: बाराबंकी मामले पर भड़के अखिलेश, केशव प्रसाद मौर्य ने दिया ये जवाब

03 Sep 2025

Delhi Flood Alert Update: दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट किया गया जारी, NDRF की टीमों ने संभाला मोर्चा!

03 Sep 2025

Punjab Floods: बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की ये अपील

03 Sep 2025

Jammu Kashmir Landslide- Flood News: जम्मू-कश्मीर में प्रचंड बारिश, कई नदियां हुईं बेकाबू !

03 Sep 2025

रूस का भारत को तोहफा, तेल पर रियायत, बढ़ेगी S-400 की सप्लाई!

03 Sep 2025

Jodhpur News: अग्निवीर योजना को लेकर RLP करेगी बड़ा आंदोलन, हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस-भाजपा पर साधा निशाना

03 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed