{"_id":"6981ed1e6f12bd29dc062ab8","slug":"video-locals-stage-a-strong-protest-in-rajouri-demanding-an-alternative-route-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajouri: राजोरी में स्थानीय लोगों का जोरदार प्रदर्शन, वैकल्पिक मार्ग की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri: राजोरी में स्थानीय लोगों का जोरदार प्रदर्शन, वैकल्पिक मार्ग की मांग
राजोरी शहर के खेवरा क्षेत्र में मंगलवार को स्थानीय लोगोे ने एक वैकल्पिक मार्ग की मांग को लेकर एक बार फिर से विरोध किया राजोरी जिएमसी ससड़क मार्ग जाम कर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकरियों ने बताया कि मौजूदा रास्ते का उपयोग एक सराये के निर्माण के लिए किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वजह से उन्हें काफी परेशानी हो रही है और उन्हें वैकल्पिक मार्ग की आवश्यकता है। प्रदर्शनकरियों मे महिलाए भी शामिल थी जिन्होंने कड़ा रोष प्रकट करते हुए बताया कि जिस रास्ते का प्रयोग कर के वो लोग पिछले कई सालो से अपने घरों की और जाते हैं, वहां पर अब जिएमसी राजोरी मे भर्ती मरीज़ो के साथ आने वाले तिमारदारोे के ठहरने के लिए एक सराय का निर्माण किया जा रहा है और ऐसे में उनका रास्ता बंद कर उन्हें परेशानी मे डाला जा रहा है। प्रदर्शनकरियों ने बताया कि उन्हें इस बात से कोई दिक्कत नहीं है कि कोई ज़रूरी सराय का निर्माण हो लेकिन इसके लिए आम जनता को परेशानी मे डालनी भी सही नहीं है। उन्होंने बताया कि उक्त रास्ते का प्रयोग कर के सेंकड़ो परिवारोे के लोग अपने घरो को जाते हैं और राजोरी के पीजी कॉलेज मे जाने वाले विद्यार्थी भी इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं।ऐसे मे इतने महत्वपूर्ण रास्ते को बंद करके और कोई वैकल्पिक रास्ता न देकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। वही करीब एक घण्टे के प्रदर्शन के बाद मौक़े पर पहुंचे नायब तहसीलदार राजोरी शाम लाल ने प्रदर्शनकरियों को भरोसा दिलाया कि वो भूमि की पैमाइश कर उनको रास्ता देने के लिए ज़रूरी कदम उठाएंगे जिसके बाद लोगो ने प्रदर्शन समाप्त किया। नाइब तहसीलदार ने बताया कि उन्होंने सराय निर्माण कर रहे ठेकेदार और सम्बंधित विभाग को निर्देश दिए हैं कि वो तत्काल वैकल्पिक रास्ता निकाले ताकि लोगो को परेशानी न उठानी पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।