{"_id":"6832cdaf5a252d3bb807ca58","slug":"video-yoga-competition-concluded-in-arnas-zone-16-students-selected-for-district-level-competition-2025-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अरनास जोन में योग प्रतियोगिता संपन्न, 16 छात्र जिला स्तरीय मुकाबले के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरनास जोन में योग प्रतियोगिता संपन्न, 16 छात्र जिला स्तरीय मुकाबले के लिए चयनित
जोनल एजुकेशन ऑफिस अरनास में शनिवार को विधार्थियों में योगा की प्रतियोगिता करवाई गई। जोन के विभिन्न स्कूलों से आए हुए बच्चों ने इस में हिस्सा लिया। दो आयु वर्ग में कुल सोलह विधार्थियों का चयन हुआ जोकि अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिला स्तर पर चयनित विधार्थी तमिलनाडु खेलने के लिए जाएंगे। चौदह से सत्रह वर्षीय लड़कों के आयु वर्ग में हायर सेकेंडरी स्कूल अरनास के सुमित सलारिया व नीतीश ठाकुर तथा हायर सेकेंडरी स्कूल तरमत्था के मोहित कुमार व अभी कुमार का चयन हुआ।
इसी आयु वर्ग की लड़कियों में हायर सेकेंडरी स्कूल अरनास की नाजमीन वानी व परवीन अख्तर तथा हायर सेकेंडरी स्कूल तरमत्था की स्मृति सतवाल व प्रियंका देवी का चयन हुआ। दस से चौदह वर्ष लड़कों की आयु वर्ग में मिडिल स्कूल कौड़ी के अंतिश शर्मा व पंकज शर्मा तथा मिडिल स्कूल दरमाड़ी के जाहिद अहमद मीर व विश्व सिंह का चयन हुआ।
लड़कियों में मिडिल स्कूल दरमाड़ी की नरगिस बानो,मिडिल स्कूल बढ़ानू राकिया अख्तर,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अरनास की अरुमिका भारती व मिडिल स्कूल सुरंडी की रक्षू देवी का चयन जिला स्तर पर हुआ। प्रतियोगिता के दौरान जोन स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।