{"_id":"6a33a32cd9247b95e20171ac","slug":"video-amaraka-hamal-ka-varathha-ma-lkhanauu-ma-kalkatarata-para-vama-thal-ka-paratharashana-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी हमले के विरोध में लखनऊ में कलेक्ट्रेट पर वाम दलों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी हमले के विरोध में लखनऊ में कलेक्ट्रेट पर वाम दलों का प्रदर्शन
लखनऊ में संयुक्त वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी नौसेना के कथित हमले की निंदा करते हुए इसे भारत की संप्रभुता और आत्मसम्मान पर हमला बताया गया।
वाम दलों ने आरोप लगाया कि अमेरिकी कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में स्वतंत्र नौवहन के सिद्धांतों के खिलाफ है। साथ ही केंद्र सरकार से अमेरिका के विरोध में कड़ा कूटनीतिक रुख अपनाने, हमले में मारे गए भारतीय नाविकों के दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित कराने और मृतक नाविकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शन में भाकपा (माले), माकपा, भाकपा और ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ता शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।