{"_id":"68eb8adf2f6a8b130d04c547","slug":"video-lkhanauu-ma-utatara-parathasha-uthayaga-vayapara-mahasagha-na-parasavarata-kara-btaii-aagama-ranaenata-2025-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार महासंघ ने प्रेसवार्ता कर बताई आगामी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार महासंघ ने प्रेसवार्ता कर बताई आगामी रणनीति
राजधानी लखनऊ में रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार महासंघ ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इसमें व्यापार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक रविदास मेहरोत्रा एवं प्रदेश महामंत्री अनिल वर्मा तथा प्रवक्ता अजय यादव ने सामूहिक रूप से जानकारी साझा की। रविदास मेहरोत्रा ने बताया कि व्यापारियों की मांगों को लेकर नवंबर में व्यापारियों का प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही बैठक करके निर्णय लिया जाएगा।
साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण कराने का भी प्रयास किया जाएगा। व्यापारियों की मांग है कि आयुष्मान कार्ड की तरह व्यापारियों के लिए एक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कार्ड बनाया जाए। बिजली दर घरेलू एवं कमर्शियल आधी की जाए। व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता पर दिए जाएं। पेट्रोल-डीजल की कीमत घटाई जाए। व्यापारियों का दुर्घटना बीमा 50 लाख से एक करोड़ किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।