{"_id":"67ff8b64ffea3cbf57018130","slug":"video-lucknow-bsapa-saparama-mayavata-na-yapa-va-utatarakhada-ka-natao-ka-satha-ka-bthaka-2025-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lucknow: बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी व उत्तराखंड के नेताओं के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी व उत्तराखंड के नेताओं के साथ की बैठक
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यूपी व उत्तराखंड सरकारों को धर्म को कर्म नहीं बल्कि कर्म को धर्म मानकर संवैधानिक दायित्व निभाना चाहिए जिसमें समाज के सभी वर्गों का हित निहित है लेकिन योगी सरकार भी पूर्ववर्ती सपा की सरकार की तरह ही कुछ क्षेत्र और कुछ लोगों के लिए समर्पित नजर आ रही है। मायावती बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में यूपी व उत्तराखंड के नेताओं को संबोधित कर रही थीं।
इस मौके पर उन्होंने सपा, कांग्रेस और भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि राजनीतिक दलों में डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाने की होड़ लगी रही लेकिन उनके अनुयायियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उनकी हत्या की जा रही है और आंबेडकर की प्रतिमाओं को तोड़ा जा रहा है। मायावती ने यूपी व उत्तराखंड स्टेट के पार्टी संगठन की समीक्षा की और दो मार्च की बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट भी ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।