{"_id":"675d9e0c8f392f7323051035","slug":"video-lucknow-kakashha-aatha-ka-chhatara-na-bnaya-samarata-halmata-agara-naha-pahana-ta-gaugdha-naha-satarata-haga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Lucknow: कक्षा आठ के छात्र ने बनाया स्मार्ट हेलमेट... अगर नहीं पहना तो गाड़ी नहीं स्टार्ट होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Lucknow: कक्षा आठ के छात्र ने बनाया स्मार्ट हेलमेट... अगर नहीं पहना तो गाड़ी नहीं स्टार्ट होगी
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग जनपदों के विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसी में रायबरेली से आए आशु ने जो उच्च प्राथमिक विद्यालय का छात्र हैं उन्होंने शहर में हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए एक ऐसा हेलमेट का मॉडल बनाया जिससे अगर आप हेलमेट नहीं लगाएंगे तो आपकी गाड़ी स्टार्ट नहीं होगी।
अगर आप हेलमेट लगाएंगे तो गाड़ी स्टार्ट होगी और आप सुरक्षा के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच जाएंगे। आशु बताते हैं कि मेरे परिवार में आसपास के कई लोगों की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई जिन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था।
सरकार प्रशासन ने कई बार नियम भी लागू किया कि बिना हेलमेट लगाए चालान होगा पर लोग कहां मानने वाले हैं तभी मैंने सोचा था कि एक दिन ऐसा मॉडल बनाऊंगा कि लोग देखेंगे। राज्य मंत्री संदीप सिंह ने जब इस मॉडल को दिखा और सराहा। आशु की तारीफ की और मंत्री जी ने खुद हेलमेट लगाकर देखा कैसे काम करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।