{"_id":"6a85930a594ca633cb0ea4ff","slug":"video-video-aima-yajanianaka-bl-jamana-sa-jaugdha-karayakarata-ka-bnaya-jae-kagarasa-ka-jalthhayakashha-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ऐमी याज्ञनिक बोले- जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को बनाया जाए कांग्रेस का जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ऐमी याज्ञनिक बोले- जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को बनाया जाए कांग्रेस का जिलाध्यक्ष
संगठन सृजन अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की लखनऊ जनपद की पर्यवेक्षक एवं पूर्व सांसद डॉ. ऐमी याज्ञनिक ने बुधवार को माल कस्बे की फल मंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने माल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और मलिहाबाद के कार्यकर्ताओं से नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर फीडबैक लिया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. याज्ञनिक ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से झूठ परोसा जा रहा है, जिससे युवा कांग्रेस से दूर हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस का इतिहास पढ़ने और तथ्यों को समझने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जमीन से जुड़े और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रहने वाले व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। बैठक में जिलाध्यक्ष रुद्रदमन सिंह बब्लू, पूर्व विधायक इंदल रावत, ब्लॉक अध्यक्ष रज्जन आचार्य समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।