{"_id":"68909db3f54ba5ecc804e58a","slug":"video-video-ayodhya-saema-yaga-ka-narathasha-para-ayathhaya-ma-bha-darana-uugdhana-para-lga-paratabthha-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Ayodhya: सीएम योगी के निर्देश पर अयोध्या में भी ड्रोन उड़ाने पर लगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Ayodhya: सीएम योगी के निर्देश पर अयोध्या में भी ड्रोन उड़ाने पर लगा प्रतिबंध
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या में भी ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ग्रेटर नोएडा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ड्रोन को उड़ते हुए देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए थे। इसके बाद लोगों ने पहरेदारी शुरू कर दी थी। इसको लेकर शासन सख्त हुआ और ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
अयोध्या के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने धारा 163 के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए पूरे जनपद में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रेसवार्ता करते हुए डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि कई दिनों से देखा जा रहा था कि कुछ जिलों में ड्रोन से अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिसमें क्राइम भी हो सकता है।
इसके तहत अयोध्या जनपद में भी ड्रोन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कोई भी संस्था या व्यक्तिगत रूप से ड्रोन उड़ाने के लिए पहले जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। हालांकि यह प्रतिबंध पुलिस विभाग पर लागू नहीं होगा। वैसे भी अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थान है। वहां पहले से ही ड्रोन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से राम मंदिर में एंटी ड्रोन सिस्टम भी लगाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।