{"_id":"697f25a59c9697df0c06b219","slug":"video-video-bjata-sa-haga-sabha-ka-lbha-uthayaga-jagata-na-saraha-kaha-ya-bta-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बजट से होगा सभी को लाभ, उद्योग जगत ने सराहा, कही ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बजट से होगा सभी को लाभ, उद्योग जगत ने सराहा, कही ये बातें
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से लखनऊ में यूनियन बजट 2026–27 के लाइव अवलोकन हेतु विशेष सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े उद्यमी, प्रतिनिधि और सदस्य शामिल हुए और केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण देखा।
सत्र के दौरान बजट की प्रमुख घोषणाओं, नीतिगत प्रावधानों और उनके उद्योग, एमएसएमई, निवेश तथा बुनियादी ढांचे पर संभावित प्रभाव को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने बजट के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार भी साझा किए।
सीआईआई पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे अवलोकन सत्र उद्योग समुदाय को बजट को बेहतर ढंग से समझने और भविष्य की रणनीति तय करने में उपयोगी मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में मौजूद लगभग सभी लोगों ने बजट को बेहतर बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।