{"_id":"69f9c14cb78e95950004467b","slug":"video-video-canahata-ma-aathha-rata-fayaraga-ghara-sa-blkara-yavata-na-yavaka-para-bl-hamal-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चिनहट में आधी रात फायरिंग, घर से बुलाकर युवती ने युवकों पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चिनहट में आधी रात फायरिंग, घर से बुलाकर युवती ने युवकों पर बोला हमला
हंस विहार कॉलोनी निवासी आदित्य सिंह के यहाँ मंगलवार रात करीब 12:30 बजे कुछ हमलावरों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित ने मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़ित आदित्य सिंह के अनुसार, पड़ोस में किराये पर रहने वाली दिव्या सिंह ने उनके पड़ोसी अंमोल, अमर और दीपक को रात करीब साढ़े बारह बजे घर से बुलाया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद गोंडा निवासी दिव्यांश सिंह और उसके साथ आए शाहपुर निवासी प्रियांश, युवराज, सैफ, सान यादव समेत कई लोगों ने तीनों युवकों पर हमला कर दिया।
आदित्य सिंह ने बताया कि जब उन्होंने और उनकी मां गायत्री सिंह ने इस हमले का विरोध किया, तो हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली लगने से गायत्री सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।