{"_id":"69f05b6172657339310d209d","slug":"video-video-chhatara-na-sakhaya-pasa-ka-saha-parabthhana-apana-janprrata-ka-para-karata-hae-kasa-kara-bcata-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छात्रों ने सिखाया पैसों का सही प्रबंधन: अपनी जरूरतों को पूरा करते हुए कैसे करें बचत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छात्रों ने सिखाया पैसों का सही प्रबंधन: अपनी जरूरतों को पूरा करते हुए कैसे करें बचत
लखनऊ के गोमती नगर स्थित होटल ग्रांड जेबीआर में द अप्रेंटिस संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने चार्ट और मॉडल के माध्यम से 'ज़रूरत बनाम इच्छा' (Needs vs Wants) के बीच के अंतर को समझाया। उन्होंने बताया कि कैसे अपनी बुनियादी ज़रूरतों को प्राथमिकता देकर और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण पाकर भविष्य के लिए बचत की जा सकती है।
छात्राओं ने वित्तीय नियोजन के विभिन्न पहलुओं जैसे बजट के प्रकार, घाटे का बजट, संतुलित बजट और अधिशेष बजट के बारे में बताया।
इस पहल का उद्देश्य छात्रों और आम लोगों को आर्थिक रूप से जागरूक बनाना है ताकि वे अपने धन का बेहतर प्रबंधन कर सकें।
द अप्रेंटिस प्रोजेक्ट के सह-संस्थापक प्रशांत ने बताया कि संस्था 2016 से सरकारी स्कूलों के बच्चों को 21वीं सदी के कौशल जैसे कोडिंग और वित्तीय साक्षरता सिखा रही है। उत्तर प्रदेश के 16 जिलों के 680 स्कूलों में लगभग 28,000 छात्र इस कार्यक्रम से जुड़े हैं।
'उत्सव' कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए, जिससे उनके आत्मविश्वास और सोचने की क्षमता में वृद्धि हुई है। इसका उद्देश्य शिक्षकों और अधिकारियों को बच्चों की प्रगति से अवगत कराना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।