{"_id":"69809f33669f2d51ed0e9a53","slug":"video-video-dhaka-eka-aisa-vathayayatara-ha-ja-pashacama-bgal-ma-amamana-tharaga-paja-va-anaya-utasava-para-bjaya-jata-ha-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video : ढाक एक ऐसा वाद्ययंत्र है जो पश्चिम बंगाल में अमूमन दुर्गा पूजा व अन्य उत्सवों पर बजाया जाता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video : ढाक एक ऐसा वाद्ययंत्र है जो पश्चिम बंगाल में अमूमन दुर्गा पूजा व अन्य उत्सवों पर बजाया जाता है
ढाक एक ऐसा वाद्ययंत्र है जो पश्चिम बंगाल में अमूमन दुर्गा पूजा व अन्य उत्सवों पर बजाया जाता है। यह वाद्ययंत्र अब पश्चिम बंगाल की सीमा से निकलकर देश के अन्य हिस्सों और विदेश तक में लोकप्रिय हो चुका है। इसे लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई है ढाक सम्राट के नाम से मशहूर गोकुल चंद्र दास ने। उन्हें इसके लिए 2025 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वर्षों तक इस वाद्ययंत्र को केवल पुरुष ही बजाते थे, लेकिन गोकुल चंद्र ने इस परंपरा को तोड़ते हुए 2010 में महिलाओं को ढाक बजाने का प्रशिक्षण देना शुरू किया। आज उनके 240 कलाकारों के समूह में 90 महिलाएं शामिल हैं। कैसरबाग में चल रहे सनतकदा फेस्टिवल में प्रस्तुति देने आए गोकुल चंद्र दास ने अमर उजाला के साथ खास बातचीत में बताया कि उनके परिवार में पिछली कई पीढि़यों से यही काम होता रहा है। बोले, मैंने भी पांच साल की उम्र में अपने पिता मतिलाल दास से ढाक बजाना सीखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।