{"_id":"684163021141e6418e0e3f7e","slug":"video-video-karagara-matara-na-jal-jal-ma-kaya-opana-jama-ka-uthaghatana-sarakal-ka-bhara-kaya-pathharapanae-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कारागार मंत्री ने जिला जेल में किया ओपेन जिम का उद्घाटन, सर्किल के बाहर किया पौधारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कारागार मंत्री ने जिला जेल में किया ओपेन जिम का उद्घाटन, सर्किल के बाहर किया पौधारोपण
कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बृहपतिवार को जिला कारागार लखनऊ में वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही मंत्री ने नवनिर्मित ओपेन जिम का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर डीजी जेल पीसी मीणा, डीआईजी जेल डॉ. रामधनी व जेल अधीक्षक बृजेन्द्र सिंह ने भी पौधरोपण किया।
जिला कारागार पहुंचे जेल मंत्री दारा सिंह चौहान ने आम का पौधा लगाया। कारागार मंत्री ने बताया कि सूबे की सभी जेलों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज पौधारोपण किया जा रहा है। जेल में अलग अलग प्रजाति के दो सौ पौधे लगाए गए हैं।
मंत्री ने कहा की पौधरोपण करने से कारगार के अंदर हरा भरा वातावरण रहेगा जिससे बंदियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। कारागार प्रशासन की इस रचनात्मक सोच की प्रशंसा करते हुए मंत्री ने कहा कि कैदियों का सुधार और पुनर्वास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
करीब दो घंटे तक कारागार मंत्री जिला जेल पर मौजूद रहें और इस दौरान मंत्री के साथ साथ जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी, सुरेंद्र मोहन सिंह, डिप्टी जेलर कुंवर वीरेंद्र विक्रम सिंह, अजय कुलवंत, महिला डिप्टी जेलर अंशु मलिक, सुमन यादव व निधि यादव समेत विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।