{"_id":"6a86d58674a1b20de50de7b8","slug":"video-video-lkhanauu-ma-emaesaemaii-ka-bugdha-kharathara-sa-jaugdhana-para-jara-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में एमएसएमई को बड़े खरीदारों से जोड़ने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में एमएसएमई को बड़े खरीदारों से जोड़ने पर जोर
गोमतीनगर स्थित पीएचडी हाउस में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले दिन एमएसएमई उद्यमियों को बड़े कारोबार और सरकारी संस्थानों के साथ वेंडर के तौर पर जुड़ने के तरीकों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने उद्यमियों को बाजार की जरूरत के अनुसार उत्पाद तैयार करने, गुणवत्ता बनाए रखने और नए कारोबार के अवसर तलाशने पर जोर दिया।
भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के विकास आयुक्त कार्यालय, एमएसएमई-डीएफओ कानपुर की ओर से पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में सिडबी, ईसीजीसी और इंडिया एग्जिम बैंक समेत विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के सचिव प्रांजल यादव ने एमएसएमई इकाइयों को सरकारी खरीद और निर्यात के अवसरों का लाभ उठाकर कारोबार विस्तार करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में एमएसएमई इकाइयों को मजबूत वेंडर नेटवर्क से जोड़कर कारोबार का विस्तार करने और बाजार तक पहुंच आसान बनाने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम शुक्रवार को भी जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।