{"_id":"6992e20dfedb17ec320d6cbf","slug":"video-video-lkhanauu-matara-ma-ab-ghara-btha-qr-takata-bka-kara-yatara-ka-lbha-utha-sakata-ha-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ मेट्रो में अब घर बैठे QR टिकट बुक कर यात्रा का लाभ उठा सकते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ मेट्रो में अब घर बैठे QR टिकट बुक कर यात्रा का लाभ उठा सकते हैं
लखनऊ मेट्रो यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टिकटिंग प्रणाली को और अधिक सरल एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया। अब मेट्रो यात्री घर बैठे QR टिकट बुक कर मेट्रो यात्रा का लाभ उठा सकते है। लखनऊ मेट्रो की ओर से QR आधारित टिकटिंग प्रणाली सोमवार से लॉन्च कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत यात्री लखनऊ मेट्रो के आधिकारिक मोबाइल ऐप, टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) अथवा टिकट काउंटर के माध्यम से QR टिकट आसानी से बुक कर सकते है। आधिकारिक ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने पर यात्रियों को उनके मोबाइल फोन में डिजिटल रूप में QR टिकट उपलब्ध होगा। मेट्रो प्रशासन की ओर से सभी मेट्रो स्टेशनों पर QR सपोर्ट करने वाली नई टिकट वेंडिंग मशीनें स्थापित की गई है। प्रत्येक स्टेशन पर कम से कम एक QR सपोर्टेड टिकट वेंडिंग मशीन एवं एक QR सपोर्टेडॉ टिकट काउंटर उपलब्ध है। QR टिकट उपलब्ध कराने वाली मशीनों पर विशेष QR सपोर्ट स्टिकर लगाए गए है। इससे यात्री इन्हें आसानी से पहचान सकें और बिना किसी परेशानी के QR टिकट प्राप्त कर सकें। इसकी शुरुआत यूपी मेट्रो के एमडी सुशील कुमार ने की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।