{"_id":"68bfeaae2a06cc79100fbd5d","slug":"video-video-para-fakalta-hatana-para-bhaugdhaka-chhatara-anaekadama-kacaga-ma-hagama-2025-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पूरी फैकल्टी हटाने पर भड़के छात्र, अनएकेडमी कोचिंग में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पूरी फैकल्टी हटाने पर भड़के छात्र, अनएकेडमी कोचिंग में हंगामा
लखनऊ के मड़ियांव स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली अनएकेडमी कोचिंग में सोमवार को छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि कोचिंग प्रबंधन ने अचानक पूरी फैकल्टी को हटा दिया है, जबकि परीक्षा में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में उनकी तैयारी गंभीर रूप से प्रभावित होगी।
प्रदर्शन कर रहे अभिनव व अन्य छात्रों ने कहा कि प्रवेश के समय प्रबंधन ने भरोसा दिलाया था कि बीच कोर्स में शिक्षकों को नहीं बदला जाएगा। अब अचानक बदलाव से उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है।
छात्रों की मांग है कि जिन शिक्षकों से वे पढ़ाई कर रहे थे, उन्हें तत्काल वापस बुलाया जाए। बता दें कि अनएकेडमी जेईई, नीट, यूपीएससी, एसएससी, बैंक पीओ, गेट, कैट समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।