{"_id":"68cf9ac9a4e8f81dd9064b6a","slug":"three-wagons-of-a-goods-train-derailed-the-empty-freight-train-was-on-its-way-to-load-coal-anuppur-news-c-1-1-noi1222-3430059-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, कोयला लोडिंग के लिए जा रही थी खाली ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, कोयला लोडिंग के लिए जा रही थी खाली ट्रेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sun, 21 Sep 2025 12:07 PM IST
कोतमा स्टेशन के पास शनिवार की देर रात कोयला लोडिंग के लिए साइडिंग जा रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। इसमें दो डिब्बे पलट गए। हादसे की जानकारी लगते ही रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर एक लाइन साफ कर यातायात रात में ही शुरू कर दिया था अभी कार्य चालू है।
कोतमा स्टेशन के पास शनिवार रात करीब 1.30 बजे गोविंदा साइडिंग के लिए जा रही कोयला लोडिंग मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई। हादसे में मालगाड़ी के दो डिब्बे पूरी तरह पलट गए, जबकि तीन अन्य डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना की जानकारी पर रेलवे विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर कुछ ही देर में एक लाइन से मलबा हटाते हुए प्रारंभ कर दिया। इस दौरान किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
कोयला लोडिंग के लिए साइडिंग जा रही थी ट्रेन
कोतमा की ओर से मालगाड़ी गोविंदा रेलवे साइडिंग में कोयला लोडिंग करने के लिए जा रही थी। मालगाड़ी खाली हालत में थी, जिसे लोडिंग के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक यह है दुर्घटना हो गई। दुर्घटना के पश्चात मनेद्रगढ़ रेलवे सुरक्षा बल तथा रेलवे के मेंटेनेंस विभाग ने मौके पर पहुंचकर के बचाव कार्य शुरू किया। यह दुर्घटना में लाइन पर नहीं होने के कारण किसी भी यात्री ट्रेन का आवागमन इससे प्रभावित होना नहीं बताया गया।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अंबिकेश साहू ने बताया कि शनिवार की रात में मालगाड़ी डिरेल हो गई थी, मौके पर टीम पहुंचकर एक लाइन को क्लियर कराया, अभी कार्य जारी है शीघ्र ही पूरा कर यातायात सुचारू रूप से प्रारंभ हो जाएगा। इसमें कोई जनहानि नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।