सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar MLA election declared void life imprisonment to accused in Billabong school bus rape case

खास खबरें: अशोकनगर विधायक का निर्वाचन शून्य घोषित, बिलाबॉन्ग स्कूल बस रेप मामले में आरोपी को आजीवन कारावास

Ankita Vishwakarma अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 12 Dec 2022 06:52 PM IST
Ashoknagar MLA election declared void life imprisonment to accused in Billabong school bus rape case
Bhopal: राजधानी भोपाल में साढ़े तीन साल की बच्ची से स्कूल बस में दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने बस ड्राइवर हनुमत जाटव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, महिला केयर टेकर उर्मिला साहू को 20 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने शनिवार को दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया था। कोर्ट के सजा सुनाने के बाद उर्मिला साहू रोने लगा। वह अपने बच्चों को याद कर बार बार कहती रही कि जज साहब मैंने कुछ नहीं किया।  भोपाल की विशेष न्यायाधीश शैलजा गुप्ता की कोर्ट में सोमवार को दोनों दोषियों को पेश किया गया। यहां पर कोर्ट ने हनुमंत जाटव पर 376 (एबी), 376(2) समेत पॉक्सो एक्ट में दोषी मानते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 32 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। बता दें, तीन माह पहले नीलबढ़ स्थित बिलाबॉन्ग स्कूल बस में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ घटना हुई थी। बच्ची के साथ एक बस ड्राइवर ने दुष्कर्म किया था। इसमें बस की केयर टेकर ने भी उसका साथ दिया था।

Read More: Bhopal: बिलाबॉन्ग स्कूल में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में ड्राइवर को उम्रकैद, केयरटेकर को 20 साल कैद

Gwalior: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने भाजपा को करारा झटका दिया है। भाजपा के अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी को हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में दोषी पाया है। उनका निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और पचास हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। जज्जी को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थक माना जाता है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता लड्डूराम कोरी ने ही जज्जी के खिलाफ चुनाव याचिका दाखिल की थी। 2020 में जज्जी के खिलाफ कोरी ने प्रतिद्वंद्वी के तौर पर चुनाव लड़ा था। तब ही यह याचिका दाखिल हुई थी। 

Read More: MP News: फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में सिंधिया समर्थक भाजपा विधायक जज्जी का निर्वाचन शून्य, एफआईआर का आदेश

Indore: इंदौर की लड़कियों की उज्जैन में लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लड़कियां गंदी-गंदी गालियां देते हुए एक दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में नशे में धुत चार लड़कियां एक दूसरे के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। इन लड़कियों को दो युवक समझाने आते हैं, लेकिन इसके बाद भी लड़कियां न सिर्फ विवाद कर रही हैं। बल्कि वीडियो बनाने वाले लोगों की भी बेज्जती करती नजर आ रही हैं। वीडियो उज्जैन के हरसिद्धि माता चौराहे का बताया जा रहा है। 

Read More: MP News: अपशब्दों से शुरू हुई लड़ाई मारपीट तक जा पहुंची, लड़के-लड़कियों ने एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए

Chhindwara: छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में भाजपा नेता नाना मोहोड़ के जन्मदिन पर फूहड़ डांस करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता के जन्मदिन के मौके पर 5 दिसंबर को नागपुर से डांसर बुलाई गई थी, इस दौरान फिल्मी गानों पर डांसर ने अश्लील डांस किया। भाजपा नेता की जन्मदिन पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं मामला सामने आने के बाद क्षेत्र के लोग आक्रोशित हैं। वहीं, मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा नेता पर क्षेत्र का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। वहीं, पूर्व मंत्री नाना मोहोड़ ने अश्लील डांस की बात से इनकार करते हुए मराठी कार्यक्रम होने की बात कही है।

Read More: MP News: भाजपा नेता के जन्मदिन पर लगे ठुमके, वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने लगाया माहौल खराब करने का आरोप

Dindori: आदिवासी जिले डिंडोरी में एक शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर कलेक्टर के पास पहुंचा और कलेक्टर से बदतमीजी करने लगा। इस दौरान जब सुरक्षाकर्मी ने शराबी शिक्षक को रोकने की कोशिश की तो भी वह नहीं माना और कलेक्टर के पास पहुंच गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शराबी शिक्षक अपनी शिकायक लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा था, उसका एडीएस रूका हुआ है, जिसे पास करने की शिकायत वह कलेक्टर से करना चाहता था। इस दौरान शराबी शिक्षक ने शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों पर काम के लिए पैसे लेने का आरोप भी लगाया। वहीं, इस दौरान शिक्षक ने खुद को आदिवासी बताया और कहा कि मैं आज प्रण कर के आया हूं कि डीएम को मारुंगा। हालांकि कलेक्टर ने शिक्षक के नशे में धुत होने के चलते उसपर किसी तरह का एक्शन नहीं लिया।

Read More: MP News: शराब पीकर कलेक्टर के सामने पहुंचा शिक्षक, बोला प्रण कर के आया था आज डीएम को मारुंगा, जानिए पूरा मामला

Umaria: उमरिया वनमंडल के नौरौजाबाद क्षेत्र में भालू की मूवमेंट के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भालू चर्चा का विषय बना हुआ है। भालू लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ पर चढ़ा रहा है और खेतों में विचरण करते दिखाई दे रहा है। हाल ही में भालू का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर ग्रामीण भी अंचभित हैं। नौरोजाबाद परिक्षेत्र के सस्तरा बीट में भालू ने अपना एक अलग ही अंदाज दिखाया और शहद के चक्कर में आम के पेड़ पर चढ़ गया। जानकारी मिलते ही नौरोजाबाद वन परिक्षेत्र के अधिकारी मौके पर पहुंचे और भालू को जंगल की तरफ वापस खदेड़ने की मशक्कत में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद भालू जंगल की तरफ लौट गया। 

 Read More: MP News: शहद के चक्कर में पेड़ पर चढ़ा भालू, देखिए फिर क्या हुआ
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

MP News: शहद के चक्कर में पेड़ पर चढ़ा भालू, देखिए फिर क्या हुआ

12 Dec 2022

राजभर ने अखिलेश-शिवपाल पर साधा निशाना कहा 10 साल लगेंगे सत्ता में आने को

12 Dec 2022

Heart Attack: कोरोना के बाद लगातार बढ़े हार्ट अटैक के मामले, जानें कारण

11 Dec 2022

शपथ ग्रहण के बाद सुक्खू ने दी पहली प्रतिक्रया, घोषणाओं को पूरा करना पहली प्राथमिकता

11 Dec 2022

नीतीश ने बीजेपी पर लगाया आरोप,'कोई थर्ड फ्रंट नहीं होगा बल्कि मेन फ्रंट होगा'

11 Dec 2022
विज्ञापन

अखिलेश को सुब्रत पाठक का जवाब, बोले- हां मैं पान-मसाला खाता हूं

11 Dec 2022

हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस ने इस डर से प्रतिभा-विक्रमादित्य को नहीं बनाया सीएम और डिप्टी सीएम

11 Dec 2022
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: कभी दूध बेचने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐसे तय किया सीएम पद तक का सफर

11 Dec 2022

यूपी उपचुनाव पर मायावती की आई पहली प्रतिक्रिया, मिलीभगत का लगाया आरोप

11 Dec 2022

बापूनगर से जदयू उम्मीदवार इम्तियाज को मिले 30 वोट, अपनी ही पार्टी पर भड़के

11 Dec 2022

पाकिस्तान से रची गई थी तरनतारन में थाने पर हुए हमले की साजिश समेत हरियाणा की बड़ी खबरें

10 Dec 2022

दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ दुश्वार, सीएसई की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

10 Dec 2022

माइक लेकर, गला मे फंदा डाल पेड़ पर चढ़ा युवक, करने लगा मुख्यमंत्री से मिलने की मांग

10 Dec 2022

ईडी के समन पर नहीं आए झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

10 Dec 2022

Dev Deepawali Kashi: 108 किलो फूलों से होगा काशी में मां गंगा का श्रृंगार, दुनिया की होगी नज़र

10 Dec 2022

Himachal Pradesh Election 2022: पीएम मोदी ने दिखाई संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर एंबुलेस को दिया रास्ता

10 Dec 2022

Rampur Assembly By-Election: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा आजम खां का मामला, क्या नहीं होगा रामपुर का उपचुनाव?

10 Dec 2022

Uttar Pradesh By-Election: अखिलेश-जयंत साथ मिलकर लड़ेंगे UP By-Election

10 Dec 2022

Himachal Pradesh Election 2022: 2 दिन में थमेगी चुनावी प्रचार यात्रा, इन दिग्गजों के हाथ में मोर्चा

10 Dec 2022

Himachal Pradesh Election 2022: मैदान में पीएम मोदी समेत बड़े दिग्गज, 5 बजे तक होगा आखिरी चुनाव प्रचार

10 Dec 2022

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल के लोगों का मूड क्या फिर बदल देगा सत्ता? देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

10 Dec 2022

Himachal Election 2022: हिमाचल में 5 सबसे अधिक आपराधिक छवि के प्रत्याशी, पिछले चुनाव के मुकाबले बढ़ी संख्या

10 Dec 2022

Himachal Election 2022: बड़ी पार्टियों को जरा सी ढील पड़ सकती है भारी, निर्दलीय प्रत्याशी दिखा रहे दमखम

10 Dec 2022

Himachal Election 2022: बंदरोल में लगे "स्मृति ईरानी गो बैक" के नारे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर किया विरोध

10 Dec 2022

Himachal Pradesh Election 2022: चुनाव प्रचार में गायब दिखे बड़े स्थानीय मुद्दे, BJP ने तोड़ी जनता की उम्मीदें!

10 Dec 2022

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े तीन बड़े मामले, सुप्रीम कोर्ट और वाराणसी कोर्ट करेंगे सुनवाई

10 Dec 2022

Punjab Mahant Murder: हिंदू नेता सुधीर सूरी के बाद अब महंत की हत्या, इलाके में डर का माहौल

10 Dec 2022

Himachal: सीएम योगी ने भरी सभा में कांग्रेस को घेरा, लोगों से कहा- "कांग्रेस का सूपड़ा साफ करो"

10 Dec 2022

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल चुनाव के सर्वे ने उड़ाई बीजेपी की नींद, आएंगी केवल इतनी सीटें

10 Dec 2022

Mcd Election 2022: BJP के इस बड़े दाव ने आप की बढ़ाई मुश्किलें, महिला प्रत्याशियों पर खेला बड़ा दाव

10 Dec 2022
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed