{"_id":"688cc0e4b98c368d740f159e","slug":"fertilizer-distribution-started-after-rain-farmers-gathered-in-large-numbers-at-the-warehouse-tokens-for-12-days-were-distributed-ashoknagar-news-c-1-1-noi1227-3235874-2025-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar News: बारिश के बाद खाद वितरण शुरू होते ही उमड़ी भीड़, बने जाम के हालात, टोकन वितरण से संभली स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar News: बारिश के बाद खाद वितरण शुरू होते ही उमड़ी भीड़, बने जाम के हालात, टोकन वितरण से संभली स्थिति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Aug 2025 08:31 PM IST
Link Copied
जिले में लगातार बारिश के कारण दो दिन तक बंद रहे यूरिया वितरण के बाद शुक्रवार को जैसे ही वितरण शुरू हुआ, विदिशा रोड स्थित खाद गोदाम पर किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई। वाहनों की अधिक संख्या के कारण सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। गेट खुलते ही पुरुषों के साथ साथ महिलाओं ने भी दौड़ लगा दी। सबसे पहले उन लोगों को खाद का वितरण किया गया, जिनके पास पहले से टोकन थे। कुछ किसानों ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम भी कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
सैकड़ों की संख्या में जमा हुए किसानों ने प्रशासन से आगामी दिनों के टोकन देने की मांग की, ताकि वे अपने निर्धारित दिन पर यूरिया लेने आ सकें। लगभग 4 घंटे से अधिक समय तक भीड़भाड़ बनी रही। बाद में सभी को 12 अगस्त तक के टोकन वितरित कर दिए गए।
कृषि उपसंचालक ने बताया कि अशोकनगर में 5500 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है, जिसका वितरण आने बाले सोमवार तक किया जाएगा। यदि कुछ मात्रा बची रही तो मंगलवार को भी बांटा जाएगा।उन्होंने कहा कि इसके बाद अगली खेप आने पर ही किसानों को यूरिया मिलेगा।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अब तक 15 हजार मीट्रिक टन यूरिया का वितरण हुआ था, जबकि इस साल अब तक 25 हजार मीट्रिक टन यूरिया बांटा जा चुका है। इस बार मक्का की अधिक बुआई होने के कारण यूरिया की मांग बढ़ गई है। उपसंचालक ने किसानों को आश्वासन दिया कि उन्हें आवश्यकतानुसार यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने किसानों से अपील की कि वे रबी सीजन के लिए अभी से स्टॉक न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।