{"_id":"688c78ffa4d6c697ed0e8c8d","slug":"video-restoration-work-of-mandi-kullu-national-highway-continues-preparations-to-open-it-for-small-vehicles-2025-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे बहाली का कार्य जारी, छोटे वाहनों के लिए खोलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे बहाली का कार्य जारी, छोटे वाहनों के लिए खोलने की तैयारी
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। शुक्रवार सुबह पंडोह डैम से आगे सड़क धंसने के बाद यह मार्ग बाधित हो गया था। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि भारी बारिश कार्य में बाधा बन रही है, लेकिन एनएचएआई और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और हाईवे को प्राथमिक रूप से छोटे वाहनों के लिए खोला जा रहा है। हाईवे के दोनों ओर भारी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। छोटे वाहनों को धीरे-धीरे निकालने का प्रयास हो रहा है। एहतियात के तौर पर वाहनों को पंडोह डेम से पहले और नेरचोक फोरलेन पर ही रोक दिया गया है और कुल्लू की तरफ के वाहनों को पनारसा फोरलेन पर रोका गया है। फिलहाल अभी कुछ वाहनों को वैकल्पिक मार्ग कटोला-बजाैरा होकर भी निकाला जा रहा है। सड़क धंसने की यह घटना उसी वैकल्पिक मार्ग पर हुई है, जिसे वर्ष 2023 में कैंची मोड़ के क्षतिग्रस्त होने के बाद अस्थायी रूप से उपयोग में लाया गया था। अब मार्ग फिर टूट चुका है, जिससे शिवाबदार गांव का संपर्क पूरी तरह कट गया है। साक्षी वर्मा ने यह भी कहा कि जब तक मौसम में सुधार नहीं होता और पहाड़ी की स्थिति स्थिर नहीं होती, तब तक बड़े वाहनों के लिए मार्ग बहाल करना संभव नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।