{"_id":"688c76c7312dc05bbd0dc6a2","slug":"video-gada-ma-takasa-parakatashanara-ka-thakana-para-aayakara-vabhaga-ka-tama-ka-chhapamara-2025-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में टैक्स प्रैक्टिशनर के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में टैक्स प्रैक्टिशनर के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम की छापेमारी
यूपी के गोंडा में आवास विकास कॉलोनी स्थित रामायण भवन में टैक्स प्रैक्टिशनर अरविंद कुमार पांडेय के आवास एवं कार्यालय पर आयकर विभाग (इनकम टैक्स) की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। यह कार्रवाई लखनऊ से आई आईआरएस अधिकारियों की विशेष टीम द्वारा की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, अरविंद पांडेय लंबे समय से जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों तथा अन्य सरकारी कर्मचारियों की आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने के साथ-साथ कटौती एवं रिफंड संबंधी कार्य करते हैं। साथ ही वह वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के साथ समन्वय बनाकर कर्मचारियों की वेतन, भत्ते व कर कटौती से जुड़े अभिलेख तैयार कराते रहे हैं।
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को कुछ गड़बड़ियों की शिकायत मिली थी। इसके बाद गुरुवार को टीम ने छापेमारी शुरू की। शुक्रवार को भी टीम ने दस्तावेज खंगाले। कई महत्वपूर्ण डिजिटल व फिजिकल रिकॉर्ड जब्त किए। इस दौरान किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। टीम ने कंप्यूटर, लैपटॉप, फाइलें, पेन ड्राइव समेत कई डिवाइस को सील कर जांच शुरू की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।