{"_id":"688c80497b453c01490e5d9c","slug":"video-amatha-ma-thharathara-hathayara-sa-vara-karaka-mahal-ka-hataya-2025-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में धारदार हथियार से वार करके महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में धारदार हथियार से वार करके महिला की हत्या
यूपी के अमेठी में शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे महिला का खून से लथपथ शव मिला। वह एक दिन पहले घर से बाजार जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना जामो थाना क्षेत्र के पूरब गौरा फत्ते का पुरवा गांव के पास की है। गौरा गांव निवासी इलायची (45) पत्नी दादू की हत्या हुई है। बताया गया कि वह गुरुवार की शाम बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। फिर वापस नहीं लौटी। सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर सुनसान स्थान पर उसका शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में गले पर धारदार हथियार से वार करके हत्या किए जाने की बात निकलकर सामने आई है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक, हत्या किन परिस्थितियों में और किसने की? यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करके जानकारी जुटा रही है। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि फोरेंसिक टीम की मदद साक्ष्य जुटाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।